जोधपुर

RAILWAY STATION—5 मंजिला होगा यह RAILWAY STATION, यात्रियों को मिलेगी AIRPORT जैसी सुविधाएं

- रीडवलपमेंट: निर्माण एजेंसी ने साइट का किया अवलोकन - 15 नवम्बर बाद शुरू होगा काम
less than 1 minute read
Oct 30, 2022
RAILWAY STATION---5 मंजिला होगा यह RAILWAY STATION, यात्रियों को मिलेगी AIRPORT जैसी सुविधाएं
RAILWAY STATION---5 मंजिला होगा यह RAILWAY STATION, यात्रियों को मिलेगी AIRPORT जैसी सुविधाएं

जोधपुर।

जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन की मौजूदा इमारत की जगह भव्य और विशाल रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। नई इमारत पांच मंजिला होगी, जिसमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार मंजिलें होंगी जहां यात्रियों को न सिर्फ एयरपोर्ट जैसी फीलिंग होगी बल्कि वहां उन्हें अत्याधुनिक सुविधाएं भी मिलेगी।
रेल भूमि विकास प्राधिकरण की ओर से जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास(रीडवलपमेंट) का टेंडर बेंगलुरू की मैसर्स ओजेएससी यूरो एशियन कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन एवर स्कोन(जेवी) विशाल इनफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को आवंटित किया गया है। इसके बाद, हाल ही में निर्माण एजेंसी ने रेलवे स्टेशन की विजिट कर प्रस्तावित नए स्टेशन के लिए निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अधिकारियों से चर्चा की।

निर्माण एजेन्सी तीन वर्षों में इस स्टेशन का कायाकल्प करेगी। इंजीनियरिंग खरीद और निर्माण (ईपीसी) मोड पर जोधपुर रेलवे स्टेशन के लिए प्रारंभिक बजट 474.52 करोड़ रुपए निर्धारित है ।
---------------

मुख्य साइड की इमारत होगी पांच मंजिला
जोधपुर मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र मीणा के अनुसार, रेलवे स्टेशन की नई इमारत में ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार मंजिलें होंगी। जिसमें प्रमुख कार्यालय, बुकिंग विंडो, आरक्षण कार्यालय, वीआइपी लॉउन्ज, स्टेशन मास्टर कार्यालय, आरपीएफ, जीआरपी कार्यालय व अन्य कार्यालय ग्राउंड फ्लोर पर तथा अन्य मंजिलों पर एसी/नॉन एसी रिटायरिंग रूम्स, पेड वेटिंग रूम, खानपान की स्टाल्स व स्थानीय उत्पादों की स्टाल्स लगाना प्रस्तावित है। रेलवे स्टेशन का द्वितीय प्रवेश द्वार ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन मंजिला होगा, जहां यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
----

वर्तमान िस्थति

- 2 मंजिला इमारत है वर्तमान में।
- 5 प्लेटफार्म है सिटी स्टेशन पर।
- 2 लिफ्ट है।
- 4 एस्कलेटर्स है।

Updated on:
30 Oct 2022 10:11 pm
Published on:
30 Oct 2022 10:11 pm