जोधपुर

मोबाइल लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

- एमजीएच के बाहर टैक्सी चालक ने लूटा था मोबाइल
less than 1 minute read
Three accused arrested, reveals mobile robbery
मोबाइल लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर. सरदारपुरा थाना पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर मोबाइल लूट का खुलासा कर गुरुवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया। लूट का मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है।

थानाधिकारी लिखमाराम के अनुसार नागौर में कोतवाली थानान्तर्गत बड़ली गांव निवासी प्रकाश नायक गत 12 अप्रेल को एमजीएच के बाहर से निकल रहा था। तब ऑटो चालक ने उसका मोबाइल लूट लिया था। लूट का मामला दर्ज होने के बाद जांच के दौरान संदिग्धों से पड़ताल की और संजय गांधी कॉलोनी निवासी संजय पुत्र देवीलाल जीनगर को पकड़ लूट का मोबाइल बरामद किया। उसकी सूचना पर चांदपोल में बड़ी भील बस्ती निवासी राजेश पुत्र भीखूलाल भील व प्रतापनगर में फेजा मस्जिद के पास निवासी श्यामलाल पुत्र बाबूलाल भील को पकडक़र पूछताछ की गई तो इन्होंने लूट का मोबाइल संजय को बेचना कबूल किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया गया।
मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार : सदर बाजार थानाधिकारी लेखराज सियाग ने मोबाइल चोरी के मामले में सूरसागर के सुभाष चौक निवासी मोंटू सोलंकी पुत्र राजेन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया। उससे चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया है।

Updated on:
26 Apr 2019 01:14 am
Published on:
26 Apr 2019 01:14 am