जोधपुर

आज द्वितीया का श्राद्ध

जोधपुर के जलाशयों पर हो रहा है तर्पण
less than 1 minute read
Sep 22, 2021
आज द्वितीया का श्राद्ध
आज द्वितीया का श्राद्ध

जोधपुर. पितृऋण से मुक्ति के सत्रह दिवसीय पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को सूर्यनगरी के पवित्र जलाशयों पर जातकों ने प्रतिपदा श्राद्ध का तर्पण किया। बुधवार को द्वितीया का श्राद्ध मनाया जाएगा। भूतेश्वर वन क्षेत्र स्थित भूतनाथ महादेव मंदिर प्रांगण के जलाशय में पंडित अजय हर्ष के सान्निध्य में जातकों ने तर्पण किया। अनन्तधाम सेवा समिति की ओर से कायलाना तख्त सागर जलाशय में अलग अलग सत्र में 121 जातकों ने तर्पण किया। पदमसागर जलाशय पर भी तर्पण कार्यक्रम दूसरे दिन जारी रहा।
भोजन के पांच अंश

पितृपक्ष में ऐसा माना जाता है कि इस दौरान हमारे पितृ धरती पर आकर हमें आशीर्वाद देते हैं। पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध करते समय पितरों के लिए भी आहार का एक अंश निकाला जाता है। भोजन के पांच अंश जलतत्व, अग्नि तत्व, वायु तत्व, पृथ्वी व आकाश तत्व गाय में ही एक साथ विद्यमान होने के कारण पितृ पक्ष में गौ सेवा को विशेष फ लदाई माना गया है।

Published on:
22 Sept 2021 10:53 am