
जोधपुर।
जोधपुर रेल मंडल की रेलवे कर्मचारी ट्रैक मेन्टेनर्स एसोसिएशन की ओर से रेलवे अस्पताल के लिए ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, व्हीलचेयर व सेनिटाइजर मशीन भेंट की गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन के जोनल महामन्त्री राजेन्द्र गुर्जर व जोधपुर मंडल सचिव श्रवण बाजिया ने रेलवे अस्पताल के उपयोग के लिए जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय को एक 10 लीटर क्षमता वाली ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन, एक व्हीलचेयर तथा दो पैर से संचालित होने वाली सेनिटाइजर मशीन रेलवे अस्पताल के लिए भेंट की। मंडल रेल प्रबन्धक पाण्डेय ने सुखद आश्चर्य के साथ रेलवे कर्मचारियों की इस भावना का सम्मान करते हुए उनका धन्यवाद किया। पाण्डेय ने बताया कि संकट काल में इस तरह की सेवा भावना से दूसरों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पेरुमल यूके, वरिष्ठ मंड़ल इंजीनियर समन्वय एमके मीणा, रेलवे कर्मचारी ट्रैक मेन्टेनर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मांगीलाल विश्नोई तथा सदस्य विकास जोशी उपस्थित थे।