
बिलाड़ा (जोधपुर). करीब दस माह पूर्व खारिया मीठापुर से उदलियावास गांव के बीच एक दुकानदार से आभूषण व नकदी छीन कर लेने जाने मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में तीन जनों ने व्यापारी पर हमला कर उससे आभूषण व नकदी छीन भाग गए थे।
थानाधिकारी मनीषदेव ने बताया कि उदलियावास निवासी रविप्रकाश पुत्र भंवरलाल सोनी ने 9 जनवरी को यहां थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह खारिया मीठापुर गांव मे ज्वेलर्स का कार्य करता है। हमेशा की तरह वह शाम को अपने बैग में ग्राहको के लिए बनाए आभूषण व 15 हजार रुपए रोकड़ लेकर उदलियावास के लिए रवाना हुआ।
करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय ही थी कि पीछे से एक बाइक पर तीन युवा अपने मुंह बांधे आए और से हॉकी से वार किया। इससे वह वहीं गिर गया और तीनों ने उसका बैग व रुपए छीन कर खारिया मीठापुर की ओर भाग गए। वह जैसे-तैसे उदलियावास की रोड पर एक पत्थर फैक्ट्री पर पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने पुलिस थाने में सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।
इस घटना को लेकर दो युवकों बिलाड़ा निवासी ऋितुराज पुत्र हेमन्तकुमार देवासी एवं तिलबासनी निवासी अशोक उर्फ एस्टल पुत्र जवरीलाल विश्रोई जो कि एक मामले मे यहां पिचियाक उपकारागार मे बंद है, उन्हें प्रोडकश्न वारंट पर लाया गया। दोनों आरोपियोंको जोधपुर न्यायालय मे पेश किया गया।