
जोधपुर. झंवर थानान्तर्गत डोली गांव स्थित ठाकुरजी मंदिर के छत पर लगे दरवाजे के ताले तोडऩे के बाद तीन चोरों ने गुरुवार तडक़े अष्ट धातु की दो मूर्तियां, दान पात्र से 48 हजार रुपए और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। सुबह होने पर पुजारी भागीरथ व गांव के श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो सामान बिखरा देख चौंक गए। दो मूर्तियां व आभूषण गायब थे। वारदात का पता लगने पर ग्रामीण मंदिर पहुंचे और रोष जताया। थानाधिकारी व अन्य पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों के बारे में साक्ष्य जुटाए। मंदिर में सप्ताहभर पहले भागवत कथा हुई थी। जिसमें बड़ी मात्रा में चढ़ावा आया था। जो दान पात्र में था।
कैमरों से मिले चोरों के सुराग
पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें दो युवकों की आवाजाही नजर आई है। इनके चेहरों के आधार पर तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इन दो के अलावा एक अन्य भी युवक वारदात में शामिल हो सकता है।