जोधपुर

New Underpass Project: राजस्थान के इस शहर में 50 करोड़ से बनेंगे दो अंडरपास, JDA देगा जनता को जाम से राहत

Jodhpur Underpass News: जोधपुर में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण पहली बार दो अंडरपास का निर्माण करेगा। इन अंडरपास के बनने से प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

2 min read
Apr 07, 2026
एआई तस्वीर

जोधपुर। शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण की ओर से पहली बार दो अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। जेडीए ने इसका प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा में रखा था। इन अंडरपास के निर्माण के लिए डीपीआर के लिए टेंडर जारी करने हेतु वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है।

पहला अंडरपास सर्किट हाउस होते हुए रातानाडा सब्जी मंडी से भाटी चौराहा के पास खुलेगा और दूसरा अंडरपास जलजोग चौराहा से रेजीडेंसी रोड होते हुए गौरव पथ की ओर खुलेगा। जेडीए की ओर से करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से इन दोनों अंडरपास का निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

BH Series: भारत सीरीज वाहनों पर जोधपुर आरटीओ की सख्ती, 1 बाइक पर लगा 60 हजार का जुर्माना

भारी यातायात दबाव

वर्तमान में जोधपुर शहर के कई प्रमुख चौराहों पर दिनभर भारी यातायात दबाव रहता है, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर पीक ऑवर्स में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे में इन अंडरपास के बनने से प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

रूट का होगा विस्तृत सर्वे

जेडीए के अनुसार, निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संबंधित रूट का विस्तृत सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे के माध्यम से ट्रैफिक फ्लो, स्थानीय जरूरतों और संभावित समस्याओं का आकलन किया जाएगा, ताकि अंडरपास का डिजाइन अधिक प्रभावी और उपयोगी बनाया जा सके। परियोजना के पूरा होने के बाद शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही यातायात सुगम होने से समय की बचत होगी और शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी।

जोधपुर शहर में यह पहले दो अंडरपास होंगे, जिससे पीक ऑवर्स में लगने वाले जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। आगामी दिनों में जल्द ही इसका टेंडर भी जारी कर दिया जाएगा।

  • उत्साह चौधरी, आयुक्त, जेडीए

एलिवेटेड रोड का काम शुरू

वहीं दूसरी ओर जोधपुर शहर में बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से कार्य करने वाली कंपनी के कर्मचारियों और श्रमिकों ने आखलिया सर्कल से चौपासनी रोड पर मिट्टी, पानी और मजबूती परखने के लिए सैंपलिंग शुरू की। इसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर फाउंडेशन का डिजाइन तैयार किया जाएगा। यह काम पूरा होने के बाद 15 जून के बाद एलिवेटेड रोड बनाने का कार्य शुरू होगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने उड़ाया, जीजा-साले की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Also Read
View All

अगली खबर