
मृतक सुमेर चौहान पाल और पारस देपन। फाइल फोटो- पत्रिका
तनावड़ा। तनावड़ा फांटा से सालावास जाने वाले मार्ग पर स्थित इस्कॉन मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पाल निवासी सुमेर चौहान पुत्र शंकर लाल मेघवाल और माधोपुरा सतलाना निवासी पारस देपन पुत्र ओमाराम मेघवाल सांगरिया फांटा से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान इस्कॉन मंदिर के आगे एक पिकअप वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
यह वीडियो भी देखें
बाद में दोनों को टैक्सी से एम्स अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों की पहचान कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों साले-बहनोई बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी इसी स्थान पर लूणी निवासी नेमाराम मेघवाल की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसों का मुख्य कारण भैरव नाला का अधूरा निर्माण, एक तरफ बंद पड़ी सड़क, इस्कॉन मंदिर के सामने बना कट और मुख्य सड़क पर खुले पड़े सीवरेज ढक्कन हैं। लगातार हो रहे हादसों के विरोध में तनावड़ा फांटा व्यापार मंडल और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सालावास रोड पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले बोरानाडा थाना क्षेत्र के भांडू पेट्रोल पंप के पास एक कार आग की चपेट में आकर जल गई। हादसे में कार चालक व्यापारी की जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बोरानाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई भगाराम ने बताया कि भांडू पेट्रोल पंप की मुख्य सड़क से लगभग 200 मीटर आगे कच्चे रास्ते पर एक कार पार्क करने की स्थिति में रिवर्स लेते हुए रुकी। कार के रुकते ही धुआं उठना शुरू हो गया और आग लग गई। घटना पूरी तरह पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हादसे में बाड़मेर के धोरीमन्ना हाल जोधपुर के शोभावतों की ढाणी निवासी भरत लुणिया (40) की मौत हो गई। भरत पेशे से व्यवसायी थे। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद कार में व्यापारी का जला हुआ शव मिला। घटना प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद क्षत-विक्षत शव को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
Updated on:
05 Apr 2026 09:04 pm
Published on:
05 Apr 2026 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
