जोधपुर

निर्यात इकाइयों में वैक्सीनेशनल कैम्प लगाने का आग्रह

- इपीसीएच ने राज्य सरकारों से किया अनुरोध
less than 1 minute read
May 11, 2021
निर्यात इकाइयों में वैक्सीनेशनल कैम्प लगाने का आग्रह
निर्यात इकाइयों में वैक्सीनेशनल कैम्प लगाने का आग्रह

जोधपुर।
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) ने राज्य सरकारों से निर्यात इकाइयों में वैक्सीनेशन कैम्प लगाने का आग्रह किया है। इपीसीएच के महानिदेशक डॉ राकेशकुमार ने बताया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों सहित जोधपुर, जयपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर व अन्य प्रमुख शिल्प क्लस्टरों के जिलाधिकारियों से इन औद्योगिक क्षेत्रों में टीकाकरण शिविर लगाने का अनुरोध किया ताकि प्रत्येक श्रमिक/कारीगर का टीकाकरण हो। उन्होंने बताया कि इपीसीएच ने कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री केयर फ ंड व अन्य सेवाओं में 28 लाख रुपए का योगदान दिया है
------------
डीआरएम ऑफिस में हाईपोक्लोराइड का छिड़काव
जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन की ओर से रेलकर्मियों की सुरक्षा के लिए रेलवे कार्यालयों में हाईपोक्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है। मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार ने बताया कि मंगलवार को मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय की सभी विभागों की शाखाओं, रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी में हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। उन्होंने बताया कि हाईपोक्लोराइड का छिडकाव निरन्तर सभी कार्यालयों, रेलवे कॉलोनी व सभी रेलवे आवासों में किया जाएगा।
------
प्लाज्मा और रक्तदान करने वाले रेलकर्मी होंगे सम्मानित
जोधपुर।
कोविड-19 की दूसरी लहर में प्रशंसनीय व उल्लेखनीय कार्य करने वाले जोधपुर रेल मण्डल के रेलकर्मियों का सम्मान किया जाएगा। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में प्लाज्मा, रक्तदान सहित अन्य सेवा करने वाले रेलकर्मियों को मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय प्रशंसा पत्र और नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
---------------

Published on:
11 May 2021 11:14 pm