जोधपुर

अमरीकी राजदूत गार्सेटी ने जोधपुर में खाई केर-सांगरी की सब्जी व सोगरे

- जैसलमेर से पहुंचे जोधपुर, देड़ा गांव के रेस्टोरेंट में परिवार सहित किया लंच, आज जाएंगे दिल्ली
less than 1 minute read
Mar 04, 2024
अमरीकी राजदूत गार्सेटी ने जोधपुर में खाई केर-सांगरी की सब्जी व सोगरे
अमरीकी राजदूत गार्सेटी ने जोधपुर में खाई केर-सांगरी की सब्जी व सोगरे

जोधपुर।
भारत में अमरीका के राजदूत एरिक एम गार्सेटी परिवार के साथ रविवार देर शाम जोधपुर पहुंचे। अजीत भवन में रात्रि विश्राम के बाद उनके सोमवार सुबह हवाई मार्ग से दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।
जानकारी के अनुसार अमरीकी राजदूत एरिक एम गार्सेटी परिवार सहित घूमने के लिए जैसलमेर गए थे, जहां से शाम को सड़क मार्ग से जोधपुर पहुंचे। पुलिस सुरक्षा में एस्कॉर्ट के साथ वो अजीत भवन पहुंचे और रात्रि विश्राम किया। उनके माता-पिता भी साथ हैं। वो सोमवार सुबह 11.15 बजे हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सड़क मार्ग से जैसलमेर से जोधपुर आने के दौरान अमरीकी राजदूत एरिक एम गार्सेटी परिवार के साथ बालेसर क्षेत्र में देड़ा गांव रूके, जहां ग्रामीण महिलाओं ने मारवाड़ी परम्परा के तहत तिलक व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। देड़ा गांव की एक होटल में उन्होंने परिवार सहित दोपहर का खाना खाया। मारवाड़ी परम्परा से स्वागत से अमरीकी राजदूत अभिभूत हो गए। समाजसेवी जोगेन्द्रसिंह ने बताया कि अमरीकी राजदूत ने अपने परिवार के साथ दोपहर के खाने में बाजरे का सोगरा, केर-सांगरी की सब्जी व कड़ी का स्वागत चखा। फिर ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Published on:
04 Mar 2024 12:17 am