जोधपुर

वीडियो: व्यापार पर हो रहा असर बंद हो एनसीडीईएक्स

-इलेक्शन टॉक मुद्दा क्या है में बासनी कृषि मंडी के व्यापारियों ने रखे विचार
less than 1 minute read
Video: NCDEX closes on business impact
वीडियो: व्यापार पर हो रहा असर बंद हो एनसीडीईएक्स



जोधपुर. इलेक्शन टॉक मुद्दा क्या हैं को लेकर व्यापारियों का मूड भांपने के लिए पत्रिका टीम ने बासनी कृषि मंडी में व्यापारियों के साथ चर्चा की।

शामिल व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि जिस भी पार्टी की सरकार बनें उसे एनसीडीईएक्स खत्म करना चाहिए। इससे व्यापार पर गहरा असर हो रहा है। एेसे में इस बार के चुनावों में जो जनप्रतिनिधि व्यापारी वर्ग की पीड़ा समझेगा उसी का समर्थन किया जाएगा।

साथ ही व्यापारियों की सुविधा के लिए नई योजनाएं, नीतियां बनाने आदि की बात भी चर्चा में कही। व्यापारियों ने कहा कि चुनाव लडऩे वाला उम्मीदवार धरातल से जुड़ा हो, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे, व्यापारियों के हित में फैसलें ले एेसा होना चाहिए।
खत्म हो मंडी टैक्स
चर्चा में शामिल रामधन चौधरी, भंवरलाल लोहिया का कहना था कि सरकार की ओर से माल पर लिया जाने वाला मंडी शुल्क बंद होना चाहिए अन्यथा शुल्क कम किया जाना चाहिए।

सुरेश कोठारी ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान की मंडियों में यह शुल्क ज्यादा है। चर्चा में राजेश पटवा, रमेश सोलंकी, नेमाराम पटेल, मांगीलाल कटारड़ा, अशोक भट्ट्ड़ व सुखराम चौधरी आदि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि चुनाव के समय वो एेसे उम्मीदवार को वोट देंगे जो व्यापारियों के लिए व्यापार प्रक्रिया आसान बनाएगा।

Updated on:
19 Mar 2019 09:57 pm
Published on:
19 Mar 2019 08:42 pm