
जोधपुर।
रेलवे ने कोविड19 के बढते हुए मामलों के मद्देनजर 12 अगस्त तक नियमित यात्री ट्रेनें नहीं चलाने का फैसला किया है।रेलवे की सामान्य मेल, एक्सप्रेस, डेमू-मेमू, लोकल, पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेगी। रेलवे ने सभी नियमित ट्रेनों के लिए 12 अगस्त तक बुक की गई सभी टिकटों की पूरी बुकिंग राशि वापस करने का फैसला लिया है। रेल मंत्रालय ने गुरुवार को सभी जोनों को एक सर्कुलर जारी कर 12 अगस्त अप्रेल को या उससे पहले बुक किए गए सभी टिकटों को रद्द करने और टिकटों का पूरा रिफंड जेनरेट करने के फैसले की जानकारी दी। रेलवे ने 120 दिनों के लिए टिकटों की अग्रिम बुकिंग की अनुमति दी थी। वर्तमान नियमों के अनुसार, यात्रियों को टिकट रद्द करने की आवश्यकता नहीं है। अगर रेलवे ट्रेनों को रद्द करता है और ऑटोमेटिक रिटर्न की प्रक्रिया शुरू होगी। अभी तक रेलवे ने 30 जून तक ही ट्रेनों को बंद करने की घोषणा की है।
--
15 अगस्त के बाद चल सकती हैं ट्रेनें
रेलवे के नियमों के अनुसार अधिकतम 120 दिन पहले किसी ट्रेन का टिकट बुक कराया जा सकता है। अब जब रेलवे ने 12 अगस्त और उससे पहले के सभी टिकटों का पूरा रिफ ंड करने को कहा है, यानी करीब 12 अगस्त से पहले तक की बुक सभी टिकटों के पैसे रिफ ंड होंगे। ऐसी स्थिति में 15 अगस्त के बाद ही ट्रेनें चलने की अनुमान है।
-
और चल सकती हैं स्पेशल ट्रेनें
सूत्रों की माने तो रेलवे की ओर से अभी मांग को पूरा करने के लिए जो अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, उन्हें भी स्पेशल ट्रेनों की कैटेगरी में रखा जाएगा। वर्तमान में रेलवे केवल 230 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चला रहा है।