जोधपुर

Water supply: 30 जून काे पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित, ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

Water supply: पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित- रख-रखाव के लिए 30 जून काे शटडाउन
less than 1 minute read
Jun 27, 2022
Water supply: 30 जून काे पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित, ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
Water supply: 30 जून काे पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित, ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

Water supply: जोधपुर. इंदिरा गांधी नहर बंदी के बाद जलाशयों में पुनः भण्डारण व फिल्टर प्लांट में रखरखाव को लेकर इस बार शटडाउन 30 जून को होगा। शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से सम्बन्धित सभी क्षेत्रों में 30 जून को होने वाली जलापूर्ति एक जुलाई को एवं एक जुलाई की होने वाली जलापूर्ति दो जुलाई को होगी।


जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत्त के अधीक्षण अभियंता जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया कि इस अवधि में शहर में मुख्य चिकित्सालयों में उनकी मांग अनुरूप जलापूर्ति की जाएगी। झालामण्ड व तख्तसागर फिल्टर हाउस से जुडे़ क्षेत्र सरस्वती नगर, कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों, पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस-पास क्षेत्रो में 30 जून को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन क्षेत्रों में एक जुलाई को की जाने वाली जलापूर्ति दो जुलाई को एवं दो जुलाई को की जाने वाली जलापूर्ति तीन जुलाई को होगी।

इंदिरा गांधी नहर बंदी के बाद जलाशयों में पुनः भण्डारण व फिल्टर प्लांट में रखरखाव को लेकर इस बार शटडाउन 30 जून को होगा। शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से सम्बन्धित सभी क्षेत्रों में 30 जून को होने वाली जलापूर्ति एक जुलाई को एवं एक जुलाई की होने वाली जलापूर्ति दो जुलाई को होगी।


व्यर्थ बहता पानी
जोधपुर. कुडी़ होद स्थित व्यास डेंटल कॉलेज के पास पाइप लाइन फूटी होने से व्यर्थ बहता पानी। रावण का चबूतरा मैदान पर अग्निपथ योजना के विरोध में आयोजित हुंकार रैली के दौरान कुछ लोग कूलर के आगे सोते दिखाई दिए। वहीं गर्मी से बेहाल पुलिसकर्मी पानी से प्यास बुझाते नजर आए।

Published on:
27 Jun 2022 08:39 pm