
जोधपुर।
बनाड़ थाना पुलिस (Police station Banar) ने सारण नगर (Saran Nagar) में कार वॉश गैराज (Car washing Garage) में दबिश देकर शुक्रवार को संदिग्ध कार में एक युवक से लोडेड एक पिस्तौल व देसी कट्टा और 14 कारतूस जब्त (Loaded weapons and cartridges seized) किए। एक युवक फरार हो गया। कार भी जब्त की गई है। (Suspected car seized) (Illegal weapons and cartrideges seized)
सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि कार वॉश के एक गैराज में कार में दो युवकों के हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए आने के सुराग मिले। कांस्टेबल राजेन्द्र की सूचना पर थानाधिकारी सीताराम खोजा के नेतृत्व में पुलिस ने गैराज में दबिश दी, जहां बिना नम्बर की कार में चालक सीट पर बैठे सुभाष बिश्नोई को हिरासत में लिया गया। जबकि उसका साथी अशोक फरार हो गया।
तलाशी लेने पर सुभाष के कब्जे से एक लोडेड पिस्तौल व लोडेड देसी कट्टा जब्त किया गया। पिस्तौल में दस और कट्टे में चार जिंदा कारतूस थे। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों हथियार व चौदह जिंदा कारतूस जब्त किए गए। डांगियावास थानान्तर्गत बिसलपुर में गोयतों की ढाणी निवासी सुभाष उर्फ पिंटू 20 पुत्र नैनाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। जबकि जुड गांव निवासी अशोक पुत्र हनुमानराम की तलाश की जा रही है।कार्रवाई में एएसआइ गंगाराम, हेड कांस्टेबल सीताराम, जस्साराम, सुभाष, कांस्टेबल राजेन्द्र, नेमाराम, हनुमानसिंह व प्रकाश शामिल थे।
इंजन-चैसिस नम्बर गायब, सीट भी खुली
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि सुभाष से बिना नम्बर की कार भी जब्त की गई है। उसके इंजन व चैसिस नम्बर घिसे हुए थे। पीछे की सीट भी खुली हुई थी। कार के चोरी होने का अंदेशा है। इस संबंध में अलग से जांच की जा रही है।