जोधपुर

सावन महोत्सव में लहरिया पहन थिरकी महिलाएं

    महापौर कुंती व विधायक मनीषा ने किया नृत्य
less than 1 minute read
Sep 06, 2021
सावन महोत्सव में लहरिया पहन थिरकी महिलाएं
सावन महोत्सव में लहरिया पहन थिरकी महिलाएं

जोधपुर. शहर महिला जिला कांग्रेस कमेटी ने सावन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम जोधपुर शहर विधायक एवं शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा पंवार के नेतृत्व में रातानाडा स्थित माहेश्वरी सभा भवन में हुआ। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लहरिया ड्रेस कोड के साथ एकत्रित होकर हर्षोल्लास के साथ सावन महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने गीत संगीत, नृत्य, अंताक्षरी एवं अन्य खेलों के आयोजन में बढ़-चढकर भाग लिया। विधायक पंवार ने बताया कि कोरोना काल में लम्बे समय तक महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन में सेवा कार्य किया। सावन महोत्सव के आयोजन से सभी कार्यकत्र्ताओं में नवऊर्जा का संचार करना कार्यक्रम का उद्देश्य रहा। वहीं नगर निगम उत्तर महापौर कुन्ती देवड़ा और विधायक मनीषा पंवार ने स्वयं नृत्य इत्यादि प्रतियोगिता में भाग लेकर सावन महोत्सव में चार चांद लगाए। समारोह में सभी महिला कांग्रेसियों का उत्साह देखते बना। पूर्व महापौर ओमकुमारी गहलोत, रेखा लोहिया, अंजूला रोपिया, फ रजाना चौहान, विजयलक्ष्मी पटेल, सुरेन्द्र कंवर, दिव्या गहलोत, शुभलक्ष्मी पुरोहित, लता व्यास, कुसुमलता श्रीमाली, भगवती वैष्णव, हेमा भाटी, शारदा चौधरी, निर्मला देवडा, किरण गहलोत, कमला नाथावत, गीता पंवार, नजमा, रूबिना, परवीन अख्तर, वर्षा चौहान, गीता राजावत, आशा चौहान, किर्ती सिंह, आरती, भारती, शैलजा, जाफ रान, भावना रिचर्ड, अर्चना, लीना राठी, भानू टाक, अर्चना, कांता, पूनम व्यास समेत सभी महिला कार्यकर्ताओं ने सभी प्रतियोगिताओं में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई।

Published on:
06 Sept 2021 11:17 pm