जोधपुर

रक्त की कमी से किसी की जान न जाए इस उद्देश्य से युवाओं ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस - विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आयोजित किए रक्तदान शिविर, सैकड़ों युवाओं ने किया रक्तदान
2 min read
Jun 14, 2020
रक्त की कमी से किसी की जान न जाए इस उद्देश्य से युवाओं ने किया रक्तदान
रक्त की कमी से किसी की जान न जाए इस उद्देश्य से युवाओं ने किया रक्तदान

जोधपुर. विश्व रक्तदान दिवस पर शहर सहित जिले भर में रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। जिससे की जरुरतमंदों को रक्त के लिए भटकना न पड़े। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान पुनित कार्य है। इससे किसी जरुरतमंद की जान बचाई जा सकती है। इसलिए एक स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए।

शिविर में 91 युवाओं ने किया रक्तदान
जोधपुर. शहर के रातानाडा सुभाष चौक स्थित पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज के न्याति भवन में समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। न्याति के अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा ने बताया कि सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक आयोजित शिविर में समाज के 91 युवाओं ने रक्तदान किया। न्याति सचिव तेजाराम राखेचा ने बताया कि इस दौरान रक्त संग्रहण के लिए आई महात्मा गांधी अस्पताल की टीम का स्वागत किया गया। शिविर में भाजपा अध्यक्ष जोधपुर शहर देवेन्द्र जोशी, पूर्व पार्षद जयप्रकाश राखेचा, आसूलाल दैय्या, भीमराज राखेचा, ओमप्रकाश दैय्या, लिखमाराम, ओमप्रकाश परिहार, नरेन्द्र राखेचा, शिविर संयोजक अशोक चावड़ा, सह संयोजक ओमप्रकाश तंवर, दुर्गाराम पंवार, दिनेश गोयल, प्रेमकुमार चौहान आदि उपस्थित रहे।

एक ऐसा फौजी जो खुद भी रक्तदान करता है ओर दूसरों को भी प्रेरित करता हैं
जोधपुर. जिले के जालेली नायला के मूल निवासी व सीआरपीएफ के साथ एनएसजी के कमांडो सुनील नायल समाजसेवा के कार्य से भी जुड़े हुए है। अमर शहीद सेवा समिति जोधपुर के वरिष्ठ सदस्य है। उन्होंने 24 बार एसडीपी, 31 बार रक्तदान किया। इसके साथ ही अभी तक 102 रक्तदान शिविर आयोजित कर 11 हजार यूनिट ब्लड डोनेट करवाया।


शिविर में 75 युवाओं ने किया रक्तदान
जोधपुर. श्री सैन रक्तदान समिति की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जालोरी गेट स्थिति श्री गांछा समाज की बगेची में सैनाचार्य अचलानंद गिरी व झोपड़ी वाले बालाजी मंदिर के उपासक शंकरलाल सान्न्धिय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 75 युवाओं व महिलाओं ने रक्तदान किया।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, समाजसेवी विनोद सिंघवी, खुशाल सांखला, नरेश सुराणा, गोरी शंकर बोराणा, करणसिंह राठौड़, महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ महेश भाटी, मदनलाल परिहार, विजयसिंह परिहार, नंदलाल सोनी, गौरव जैन, पवन आसोपा आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Published on:
14 Jun 2020 09:30 pm