
One sided love Lover commits murder in accident उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक्सीडेंट में एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीम में लगाई गई थी। पुलिस ने अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग में दुर्घटना कर हत्या की गई थी। किशोरी ने हत्यारोपी को छोड़कर दूसरे से नजदीकियां बढ़ा ली। जिससे हत्यारोपी दुश्मनी मानने लगा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली है। मामला छिबरामऊ थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी एएनएम का कोर्स कर रही थी। जो 16 नवंबर को अपने कॉलेज जा रहे थी। रास्ते में तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया था।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक किशोरी की बीते 14 नवंबर को मौत हो गई थी। इस संबंध में नामजद अभियुक्त अरुण निवासी मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया है। स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह मृतक लड़की से प्रेम करता था। लेकिन उसने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। उसकी दूसरे लड़के से नजदीकी बढ़ गई। जिसको लेकर अरुण ने किशोरी की पिटाई भी की। लेकिन बाद में समझौता हो गया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समझौते के बाद भी अरुण शांत नहीं हुआ। बीते 12 नवंबर को अरुण ने स्कॉर्पियो गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर किशोरी की हत्या कर दी और बिहार भाग गया। जो सरेंडर करने की मंशा से वापस आया था। लेकिन सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।