
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, फोटो सोर्स- X कन्नौज पुलिस
Approximately 10 kg gold recovered in Kannauj; कन्नौज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब वाहन चेकिंग के दौरान एक ब्रेजा कार की जांच की। जांच में पुलिस ने 10 सोने के बिस्किट बरामद किया। पूछताछ के दौरान वाहन चालक और साथ में बैठा साथी कोई जवाब नहीं दे पाया। सोने की बिस्किट बरामदगी की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि कार सवार गोरखपुर से सोना लेकर जा रहे थे। गस्त कर रही पुलिस टीम की गाड़ी में कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद यह खुलासा हुआ है। जीएसटी टीम को इसकी जानकारी दे दी गई है। मामला आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के सकरावा क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 10.026 किलोग्राम सोना गोल्ड बरामद किया है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 15 करोड़ 39 लाख रुपए बताई गई है। यह बरामदगी उस समय हुई जब देर रात कावड़ यात्रा में लगी पुलिस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से जा रही थी। उसी वक्त लखनऊ की तरफ से आ रही ब्रेजा कार ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही गाड़ियों क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने टक्कर के बाद राहत और बचाव कार्य चलाने के लिए कार पर सवार दोनों से बातचीत की।
पूछताछ के दौरान दोनों ही कार सवार युवक परेशान से दिखाई पड़े। यह देख पुलिस ने कार की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कार के अंदर काले रंग का एक बैग मिला। जिसको खोलने पर पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई। बैग के अंदर सोने की बिस्किट रखी थी। उच्च अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी गई। सोने के बिस्किट किसके हैं, कहां से कहां ले जा रहा था, किसको देना था? आदि के विषय में भी पूछताछ की गई। लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
इस संबंध में कन्नौज पुलिस ने एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तालग्राम पुलिस और थाना सकरावा पुलिस के संयुक्त अभियान में यह सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा ने बताया कि गोरखपुर से कार आ रही थी।इसमें दो लोग बैठे थे। कार का एक्सीडेंट होने के बाद निरीक्षण किया गया तो उसमें 10 किलो से ज्यादा सोना बरामद किया गया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों सोने को दूसरी जगह पहुंचाने के लिए जा रहे थे। इस संबंध में जीएसटी विभाग को जानकारी दी गई है। जो मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
23 Aug 2026 01:42 pm
Published on:
23 Aug 2026 01:42 pm
