21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव: हज जाने के पहले लेना होगा प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों से मांगे गए आवेदन, डेढ़ सौ हज यात्री पर एक प्रशिक्षक

Training of Haj pilgrims: उन्नाव में हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने के आवेदन पत्र मांगे गए हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उम्र, योग्यता, अंतिम तारीख, प्रशिक्षण स्थल, प्रश्नपत्र के विषय में जानें। गलत उत्तर पर नंबर भी कटेंगे।‌
3 min read
Google source verification
जिलाधिकारी कार्यालय, फोटो सोर्स- पत्रिका

जिलाधिकारी कार्यालय, फोटो सोर्स- पत्रिका

Haj pilgrims Training: उन्नाव में घर जाने वाले यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए आवेदन पत्र मारे गए हैं। यह आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाएंगे। अभ्यर्थी की उम्र 25 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक के कल्याण अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा पेपर 200 अंकों का होगा। गलत उत्तर के लिए नंबर कटेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख, योग्यता, अतिरिक्त योग्यता, कहां करना है आवेदन, कहां होगी परीक्षा, आवेदन पत्र के साथ क्या देना है इसकी जानकारी दी जा रही है। डेढ़ सौ हज आवेदकों पर एक प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा।

प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हज 2026 में जाने वाले यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रशिक्षकों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ के सचिव के पत्र के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

हज यात्रियों के प्रशिक्षण के लिए मांगे गए आवेदन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस संबंध में सर्कुलर-5 जारी किया है। जिसके अनुसार हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 150 हज आवेदकों पर 1 प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षकों का दो दिनों का प्रशिक्षण सितम्बर 2026 के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। जो मुम्बई में हो सकती है।

योग्यता और कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?

आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट 12वीं पास या समकक्ष अनिवार्य है। स्नातक और सूचना तकनीकी वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में 5 अतिरिक्त अंक मिलेंगे। जिनकी उम्र 7 अगस्त 2026 को 25 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और पिछले पांच वर्षों में हज किया होना अनिवार्य है। इसका प्रमाण वीजा, पासपोर्ट, हज कमेटी का प्रमाण-पत्र देना होगा।

आपराधिक मामले में देना होगा स्व-प्रमाणित हलफनामा

उन्होंने बताया कि आवेदक को अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी व स्थानीय भाषा का ज्ञान, कंप्यूटर में निपुणता, हज सुविधा ऐप की जानकारी होना भी जरूरी है। साथ ही भीड़ को संबोधित करने का अनुभव और सरकारी चिकित्सक का फिटनेस प्रमाण-पत्र भी देना होगा। आपराधिक मुकदमों के मामले में स्व-प्रमाणित हलफनामा भी देना पड़ेगा।

गलत उत्तर पर कटेंगे अंक

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित टेस्ट CBT और साक्षात्कार के संयुक्त अंकों के आधार पर होगा। CBT 100 अंक और साक्षात्कार 200 अंक का होगा। दोनों में ही अलग-अलग 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। CBT में 50 प्रश्न होंगे। प्रत्येक 2 अंक का होगा। प्रश्न हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक कटेंगे। सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 1 से 6 सितम्बर 2026 तक होगा।

आवेदन की अंतिम तारीख और महत्वपूर्ण तिथियां

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू होकर 23 अगस्त 2026 तक चलेगी। CBT परीक्षा हज कमेटी ऑफ इंडिया की तरफ से 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग