14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृत भारत स्टेशन योजना: उन्नाव में 3 साल में खड़े हुए पिलर, सांसद की शिकायत के बाद डीआरएम के ताबड़तोड़ दौरे

Unnao Junction Railway Station: उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत योजना के अंतर्गत किया गया था। लेकिन 3 साल से ज्यादा हो गए। अभी तक केवल पिलर खड़े हुए हैं। रेल मंत्री तक शिकायत पहुंचने के बाद कार्य में तेजी आई।
2 min read
Google source verification
ठेकेदार से पूछताछ करते साक्षी महाराज, फोटो सोर्स- पत्रिका

ठेकेदार से पूछताछ करते साक्षी महाराज, फोटो सोर्स- पत्रिका

Amrit Bharat Station Scheme: उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत 2023 में उद्घाटन किया गया था। 3 साल से ज्यादा हो गए, अभी केवल 8-10 पिलर ही खड़े हुए हैं। रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की धीमी गति से साक्षी महाराज ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ठेकेदार की भी क्लास ले ली और डीआरएम की तरफ देखते हुए बोले इन्हें ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं किया गया? इस पर ठेकेदार ने स्पष्टीकरण दिया। बताया कि केबिल हटाने में बहुत समय लग गया। अब स्टेशन के निर्माण कार्य को पूरा करने की नई समय सीमा निश्चित की गई है। इस मौके पर डीआरएम, एडीआरएम सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

2023 में हुआ था शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया गया था। योजना का शिलान्यास 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। योजना के अंतर्गत नया स्टेशन भवन, 15 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, एक्सीलेटर, फूड प्लाजा, बेबी फीडिंग रूम, वेटिंग रूम, एलइडी बोर्ड, सीसीटीवी, फ्री वाई-फाई की व्यवस्था होनी थी। लेकिन शुरुआत से ही काफी धीमी गति से कार्य चल रहा था और देखते-देखते 3 साल से ज्यादा निकल गए।

16 जगह किया गया था शिलान्यास

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में 16 जगह शिलान्यास किया गया था। उन्नाव जंक्शन स्टेशन का कायाकल्प करने के लिए 26 करोड़ रुपए का बजट है। जिसे 1 साल के अंदर पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन आप 3 साल से ज्यादा हो गए। उन्हें बताया गया है कि अगले 6 महीने में काम पूरा हो जाएगा।

काम अब तक पूरा हो जाना चाहिए

साक्षी महाराज ने कहा कि टेंडर होने के बाद जब काम शुरू हो गया, शिलान्यास भी कर दिया गया तो अब तक काम हो जाना चाहिए था। लेकिन उन्होंने देखा कि यहां केवल पिलर खड़े हैं। इसके बाद रेल मंत्री के साथ बैठक की और उन्हें विकास कार्यों के विषय में जानकारी दी। इसके बाद पूरा डिपार्मेंट सक्रिय हुआ। 6 महीने में करने का आश्वासन दिया गया है।

6 महीने में पूरा करने का आश्वासन

साक्षी महाराज ने कहा कि 6 महीने में कार्य पूरा नहीं होता है तो फिर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरैयां रेलवे क्रॉसिंग का पुल भी 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। अजगैन, शुक्लागंज, अचलगंज सहित अन्य जहां-जहां कार्य हो रहे हैं वह सभी पूरे हो जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग