11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को किया पार, इन मोहल्ले में घुसा पानी, नाव के सहारे चल रही जिंदगी

Ganga Across Warning Point: उन्नाव में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है। गंगा बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। हरिद्वार और नरौरा बैराज से भारी मात्रा में जल छोड़ा गया है।
2 min read
Google source verification
गंगा उफान पर, फोटो सोर्स- पत्रिका

गंगा उफान पर, फोटो सोर्स- पत्रिका

Ganga water level crosses warning point: उन्नाव में गंगा का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। जिससे कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है।‌ गंगा का जल स्तर बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन ने नाव को लगा दिया है। जिसके माध्यम से लोग आना-जाना कर रहे हैं। हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित है। जिला प्रशासन में लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे ना जाए। अपने आप को सुरक्षित स्थानों पर रखें। हरिद्वार बैराज से 89154 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 153173 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कानपुर बैराज के सभी फाटक भी खोले गए हैं। जिससे काफी तेजी के साथ गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। ‌

कटरी क्षेत्र के मोहल्ले में उषा गंगा का पानी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है। स्थिति यह है कि कई मोहल्ले में गंगा का जल हिलोरे मार रहा है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। राजीव नगर, चंपा पुरवा मनोहर नगर,हुसैन नगर कर्बला, सैयद कंपाउंड, गोताखोर मोहल्ला, तेजी पुरवा आदि मोहल्ले में गंगा का जल पहुंच चुका है। चंपा पुरवा, गोताखोर मोहल्ले में आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में नावों की व्यवस्था की है।

खतरे के निशान 113 मीटर के नीचे गंगा का जलस्तर

कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु 112 मीटर है जबकि खतरे का निशान 113 मीटर है। गंगा का जलस्तर 112 मीटर को पार कर चुका है। इस समय गंगा का जलस्तर 112.06 है। हर घंटे गंगा के जलस्तर को रिकॉर्ड किया जा रहा है।

गंगा बैराज के सभी गेट खोले गए

कानपुर स्थित गंगा बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। जिससे पानी के बहाव में तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल गंगा अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने कर रहा है। जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्र के लिए बारात घर और पंचायत घर में राहत केंद्र बनाया है। इसके साथ लगाए गए हैं जिससे गेहूं का वर्णन हो रहा है लोगों को सतर्क रहने की सलाह की गई है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग