
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे बस एक्सीडेंट, फोटो सोर्स- पत्रिका
Two sleeper buses crashed in 15 minutes.: उन्नाव के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर ताबड़तोड़ दो स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें करीब 34 बस यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस की टीम में राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। क्षेत्राधिकारी में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीआरबी पर जानकारी मिली कि बांगरमऊ में एक बस ट्रक से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। इसी बीच एक अन्य सूचना मिली कि बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में स्लीपर बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे नीचे पलट गई। दोनों ही घटनाओं में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ और बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पहली घटना में दिल्ली से गोंडा जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। किलोमीटर संख्या 231 पर हुई दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गया। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। जिसमें घायल बस यात्रियों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया।
इसी के करीब 15 मिनट बाद बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत किलोमीटर संख्या 246 पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही बिहार नंबर की स्लीपर बस एक्सप्रेस वे को छोड़ते हुए नीचे पलट गई। बताया जाता है कि ड्राइवर को नींद आ गई थी। मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी ने बताया कि पीआरवी पर जानकारी मिली कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे किलोमीटर संख्या 231 पर बस ड्राइवर को नींद आने के कारण आगे चल रही अज्ञात ट्रक से टकरा गई। यह बस दिल्ली से गोंडा जा रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बांगरमऊ पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इसी बीच दुर्घटना की एक और जानकारी मिली। जिसमें बताया गया कि बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे किलोमीटर संख्या 246 पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के नीचे चली गई। जिसमें कई सवारियों को चोट आई है। घायल सवारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में भर्ती कराया गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
09 Aug 2026 01:06 pm
Published on:
09 Aug 2026 01:06 pm
