
छात्रों के बीच डीएम-एसएसपी, फोटो सोर्स- सूचना विभाग
Students of Sarvodaya Vidyalaya came Out on Road: उन्नाव में सर्वोदय आवासीय विद्यालय के छात्रों ने अव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथ में तख्ती लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। यह सभी छात्र कक्षा 6 से 12 के बीच के थे। नारेबाजी के दौरान सड़क जाम हो गया। बच्चों के आंदोलन की खबर सुनते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर हटाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं है। छात्रों को कहना था कि 6 महीने से विद्यालय में शिक्षकों की कमी है, खाने की क्वालिटी भी घटिया है। शिकायत करने पर प्रिंसिपल टीसी काटने की धमकी देते हैं। पुलिस के समझाने कब बच्चों पर कोई असर नहीं हुआ। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पहुंची। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की छात्रों के बीच पहुंचे और उन्होंने उनसे बातचीत की। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। जिलाधिकारी में छात्रों के साथ बैठकर नाश्ता किया। मामला जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय न्योतनी का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के न्योतनी स्थिति जयप्रकाश नारायण नवोदय विद्यालय के छात्र सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों का कहना था कि विद्यालय में टीचर नहीं है जिससे उन्हें उनकी पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। उनके पेपर होने वाले हैं लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही है। मेस में भोजन भी घटिया मिलता है। दरअसल जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में करीब 350 छात्र पढ़ते हैं। सभी छात्र कक्षा 6 से 12वीं तक के हैं जो हॉस्टल में ही रहकर अपनी पढ़ाई करते हैं।
आंदोलित छात्रों ने बताया कि स्कूल में टीचरों की कमी है, नए शिक्षकों की भर्ती नहीं की जा रही है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पढ़ाई न होने के कारण रिजल्ट भी अच्छा नहीं आएगा। एक अन्य छात्र ने बताया कि कैंटीन और हॉस्टल की व्यवस्था भी काफी खराब है। साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है
छात्रों का आरोप है कि मेस में खाना बनाने वाले कर्मचारी पान मसाला गुटखा खाकर आते हैं। पीने के पानी की उचित व्यवस्था भी नहीं है। रोज बैगन की सब्जी दी जाती है। जिससे बच्चे भी परेशान हो जाते हैं। कई बच्चे बीमार भी पड़ गए। हॉस्टल के पंखे भी खराब पड़े हैं। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है प्रिंसिपल धमकी देते हैं की टीसी दे दी जायेगी।
इसी प्रकार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें विद्यालय कर्मी छात्रों से कह रहा है कि विद्यालय में यही पढ़ाई होती है। इस पर छात्र की नाराज हो गए। छात्रों के साथ बहस होते देख मुख्य विकास अधिकारी ने उसे अपने पास बुलाया। क्षेत्राधिकारी ने संयम बरतने को कहा।
मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह सर्वोदय विद्यालय पहुंच गए और उन्होंने आंदोलन छात्रों को अपने साथ बैठाया, उनसे बातचीत की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कृति राज भी मौजूद थी। जिलाधिकारी ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना और समाधान का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रों के साथ नाश्ता किया। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
Updated on:
19 Aug 2026 09:49 pm
Published on:
19 Aug 2026 09:49 pm
