कन्नौज

कन्नौज: हाई टेंशन तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा, कई घरों में दौड़ा करंट, मचा कोहराम

Kannauj News: कन्नौज में अचानक हाई टेंशन तार टूट कर गिरने से कोहराम मच गया। सात घरों में करंट दौड़ने से अफरा-तफरी मच गई। बिजली विभाग को तार टूटने की जानकारी दी गई। सप्लाई बंद होने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
less than 1 minute read
Sep 19, 2024
Feature image

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हाई टेंशन बिजली की लाइन टूट कर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घर में करंट दौड़ने से 35 लोग झुलस गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जाती है। मामला बुधवार की शाम का है। घायलों को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां से दो को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके अनुसार दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के सीमांत नगर का है

बुधवार की शाम सीमांत नगर में अचानक बड़ा हादसा हो गया। घर के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन टूट कर गिर पड़ी। बारिश के कारण पहले से ही छतों में पानी भरा था और दीवारें भी गीली थी। जिससे सात घरों में करंट दौड़ गया। देखते-देखते मौके पर चीख पुकार मच गई। करंट की चपेट में आने से नायाब खान, अयाज खान, नगमा, अंबाना, हनीफ अली, हबीब अली, पप्पू, सिराज अली, अंसार, आफताब, सीमा, सोनी, चमन, गुड्डू, अख्तर, असद, जीशान, रिजवान आदि झुलस गए।

शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

लोगों ने बिजली विभाग को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद हाई टेंशन की आपूर्ति बंद कराई गई। घायलों को निकट के प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां से सिराज अली और अख्तर अली को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। लोगों का कहना था कि हाई टेंशन लाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना के बाद बिजली विभाग की आंखें खुली। एसडीओ बृजेश कुमार ने बताया कि लाइन को ठीक कर दिया जाएगा।

Updated on:
29 Oct 2024 08:55 pm
Published on:
19 Sept 2024 08:30 am