
Kannauj SP transferred 12 sub-inspectors उत्तर प्रदेश के कन्नौज में उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन किया गया है जिसमें 10 चौकी प्रभारी है। पुलिस लाइन से तीन उपरीक्षकों को चौकी प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी नौरंगपुर गुरसहायगंज कृष्ण वीर को चौकी प्रभारी अनौगी बनाया गया है। जबकि तालग्राम थाना में तैनात कामता प्रसाद पाल को चौकी प्रभारी सलेमपुर तालग्राम बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने तत्काल प्रभाव से सभी 12 उप निरीक्षकों को आदेश के अनुपालन के निर्देश दिए हैं।
Kannauj SP transferred 12 sub-inspectors पुलिस अधीक्षक ने अनिलेश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी खडिनी सौरिख के पद पर भेजा है। इसके साथ ही विकल्प चतुर्वेदी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कलां कन्नौज बनाया गया है। अजब सिंह को चौकी प्रभारी कलां कन्नौज से चौकी प्रभारी सराय मीर कन्नौज, अरविंद कुमार को कोतवाली कन्नौज से चौकी प्रभारी चपुन्ना सकरावा के पद पर भेजा गया है।
Kannauj SP transferred 12 sub-inspectors इसी प्रकार राजेश कुमार रावत को चौकी प्रभारी चपुन्ना सकरावा से चौकी प्रभारी अमोलर तालग्राम, प्रदीप कुमार को चौकी प्रभारी दौलताबाद थाना सौरिक से चौकी प्रभारी सरायप्रयाग गुरसहायगंज के पद पर भेजा गया है। इसी प्रकार मेवालाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी दौलताबाद थाना सौरिक, मुईनुल्ला खान को थाना सौरिक से थाना इंदरगढ़ भेजा गया है। आशीष कुमार को चौकी प्रभारी सरायप्रयाग गुरसहायगंज को थाना गुरसहायगंज और मोहम्मद तौकीर को चौकी प्रभारी मंडी छिबरामऊ से चौकी प्रभारी हाजी शरीफ कन्नौज भेजा गया है।