19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईएमडी का 20 जिलों के लिए ऑरेंज और 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट, कन्नौज में भयंकर गर्मी

IMD orange alert: मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार हीट वेव चलने की प्रबल संभावना है।‌ अधिकतम तापमान भी 40 से 50 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। ‌

2 min read
Google source verification
आईएमडी अलर्ट, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD alert about strong heat wave: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कानपुर मंडल के जिले फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, इटावा और कानपुर देहात में आसमान साफ रहेगा। अत्यधिक गर्मी बनी रहने की संभावना है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं के चलने से भयंकर गर्मी पड़ने जैसी स्थिति है। अगले 24 घंटे में कानपुर देहात का तापमान 44 डिग्री से ऊपर रहने का अनुमान है।

20 मई को इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 20 मई को आगरा, इटावा, झांसी, कानपुर देहात, महोबा, ललितपुर, कौशांबी, औरैया, बलिया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, कानपुर नगर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर और बनारस में भीषण लू चलने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

21 में को इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

इसी प्रकार 21 मई को आगरा, औरैया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, बनारस, संत रविदास नगर, प्रयागराज, मिर्जापुर, मथुरा, मैनपुरी, महोबा, ललितपुर, कौशांबी और कानपुर नगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार तेज लू चलने की संभावना है। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

तापमान 40 से 50 डिग्री के बीच रहने का अनुमान

20 मई को बागपत, कन्नौज, मैनपुरी, हरदोई, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, जौनपुर, भदोई, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बनारस और आजमगढ़ का तापमान 40 से 50 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसी प्रकार 21 मई को बागपत, कन्नौज, मैनपुरी, हरदोई, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बनारस, और आजमगढ़ का तापमान 40 से 50 के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने तापमान सूचकांक के हिसाब से येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश की कोई संभावना नहीं

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का तापमान 28 डिग्री से 41 डिग्री के बीच, कन्नौज का तापमान 29 से 45 डिग्री के बीच, औरैया का 30 डिग्री से 44 डिग्री के बीच और इटावा का 31 से 44.6 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 24 घंटे में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

12 बजे से 4 बजे के बीच घर से ना निकलें

इसके साथ ही उन्होंने अलर्ट किया है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर ना निकलें। निकलना जरूरी हुआ तो मजबूत कपड़े पहनें, सूती कपड़े पहनकर निकलें। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌