
IMD भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिक, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर डॉक्टर सुनील पांडे के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। उन्नाव में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। जबकि कन्नौज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री बना हुआ है। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से खबर चल सकती है।
कन्नौज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। कभी-कभी हल्के-फुल्के बादल आ सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।