कानपुर

6 आईआईटियंस बने करोड़पति, माइक्रोसाफ्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने आईआईटी के कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग के छह छात्रों को करोड़पति बना दिया है. जी हां, आईआईटी के कैंपस प्लेसमेंट में अभी तक सबसे ज्यादा सवा करोड़ रुपए का पैकेज बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने दिया है.
2 min read
Dec 13, 2018
Kanpur
6 आईआईटियंस बने करोड़पति, माइक्रोसाफ्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ

कानपुर। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने आईआईटी के कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग के छह छात्रों को करोड़पति बना दिया है. जी हां, आईआईटी के कैंपस प्लेसमेंट में अभी तक सबसे ज्यादा सवा करोड़ रुपए का पैकेज बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने दिया है. इसके साथ ही 70 प्रतिशत आईआईटियंस को कैंपस प्लेसमेंट में जॉब ऑफर लेटर भी मिल चुका है. यहां आपको बता दें कि प्लेसमेंट का पहला राउंड 20 दिसंबर को समाप्त होगा. अभी तक सीएस व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के 95 प्रतिशत छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में जॉब ऑफर लेटर मिल चुके हैं.

200 कंपनियां आ चुकी हैं कैंपस
आईआईटी कानपुर में कैंपस प्लेसमेंट 1 दिसंबर को शुरू हुआ था. कैंपस प्लेसमेंट में अभी तक 625 से ज्यादा आईआईटियंस को जॉब ऑफर लेटर मिल चुका है. इसके अलावा करीब 120 आईआईटियंस को प्री प्लेसमेंट ऑफर भी मिला है. जिसमें कि 60 से ज्यादा मेरीटोरियस ने पीपीओ ऑफर एक्सेप्ट कर लिया है. गौरतलब है कि आईआईटी कैंपस प्लेसमेंट के लिए अभी तक 200 से ज्यादा नेशनल व मल्टीनेशनल कंपनियां आ चुकी हैं. वहीं करीब 320 कंपनियों ने आने पर अपनी सहमति दी है.

अभी है फेसबुक और गूगल गुरू का इंतजार
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आईआईटी के कैंपस प्लेसमेंट में इस बार फेसबुक व गूगल जैसी मल्टीनेशनल कंपनियां नहीं आई हैं. माइक्रोसॉफ्ट सभी आईआईटी में पहले दिन आती है. आईआईटी कानपुर में भी पहले ही दिन आई और कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियंरिंग के 6 मेरीटोरियस को जॉब ऑफर लेटर दे दिया, जिसमें दो लड़कियां भी शामिल हैं.

ये कंपनी पहुंच चुकी हैं
आपको बता दें कि इस समय धड़ाधड़ हो रहे कैंपस प्‍लेसमेंट से छात्रों के बीच खुशी और उत्‍साह का माहौल है. इसी के साथ सभी छात्रों में इस बात होड़ है कि वह ऐसा क्‍या करें कि उन्‍हें भी किसी बढ़ियां कंपनी में प्‍लेसमेंट मिल सके. इस क्रम में अब तक इंटेल ने 30, ई-एक्सेल ने 16, ऑप्टम ने 15, ओयो ने 10 बच्‍चों को चुना है.

Updated on:
13 Dec 2018 02:18 pm
Published on:
13 Dec 2018 02:18 pm