कानपुर

मां की गोदी में लिपटकर बताया कि अंकल ने उसके साथ खेत में…..

मां की गोदी में लिपटकर बताया कि अंकल ने उसके साथ खेत में.....
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2017, 3:10 PM IST
rape
rape

कानपुर देहात. समाज में हवस के भेड़ियों का प्रकोप ऐसा बढ़ रहा है कि अभी तक लड़कियां, महिलाएं यहां तक कि मासूम बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही थीं। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे इस अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही है। युवतियों, महिलाओं के बाद ऐसे अपराधी अब घर के आंगन, दरवाजे व गलियों में खेल रहे मासूम बच्चों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। इससे बच्चों का बचपन इन अपराधियों के चलते सिमटता जा रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर ऐसे जघन्य अपराध व ऐसे कुत्सित अपराधियों पर लगाम कैसे लगेगी।

मामला भोगनीपुर कोतवाली के अकोढी गांव का है, जहां घर में खेलकूद रहे एक 6 साल के मासूम बच्चे को गांव के युवक ने खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। रोता बिलखता मासूम जब परिजनों से लिपटकर गोद में रोने लगा तो उसने सारी बात बताई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुये रिपोर्ट दर्ज कराई।

लालच देकर ले गया खेतों में

मिली जानकारी से भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकोढी गांव में एक युवक ने ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया कि लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी। गांव का करीब 6 साल का मासूम बच्चा अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था। तभी हैवानियत का चोला पहने गांव के युवक शीलू ने बच्चे को लालच देकर फुसलाया और उसे गांव के खेतों की तरफ ले गया, जहां युवक ने मासूम के साथ कुकर्म कर डाला। रोता बिलखता घर वापस आया मासूम परिजनों से लिपटकर रोने लगा और उसने सारी आपबीती बताई। जिसे सुन परिवारीजन दंग रह गये।

बच्चों को लेकर ग्रामीण भयभीत

मासूम के साथ हुये इस कृत्य से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं बच्चों को लेकर ग्रामीण भयभीत हो गये। बौखलाये परिजनों ने पहले युवक की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुये पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को धर दबोचा है।

कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है, युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Updated on:
15 Oct 2017, 3:10 PM IST
Published on: