कानपुर

बीजेपी एमएलसी अरुण पाठक बोले- अखिलेश यादव को अल्जाइमर, सुरेंद्र मैथानी ने कहा सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन

BJP MLC and MLA big statement on Akhilesh Yadav कानपुर में भाजपा के विधायक और एमएलसी ने अखिलेश यादव को बीमार बताया है। विधान परिषद सदस्य और विधायक ने कहा कि अखिलेश यादव को भूलने की बीमारी है।
2 min read
Feature image

BJP MLC and MLA big statement on Akhilesh Yadav भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक में अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अल्जाइमर की बीमारी है। जो व्यक्ति को भ्रमित करता है। उम्र बढ़ाने के साथ सोच पीछे छूट जाती है। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में 2012 से 2017 में जो हुआ है। उसे 2025 का बता रहे हैं। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी अखिलेश यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि प्रदेश में दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ गई है। पुलिस और प्रशासन मूक दर्शक बना है।

क्या कहते हैं एमएलसी अरुण पाठक?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव को अपना शासन काल देखना चाहिए। उसके बाद दूसरे सरकारों के विषय में बोलना चाहिए।‌ उनके कार्यकाल के दौरान दलितों को कितना सम्मान दिया जाता था यह भी देखना चाहिए।

इटावा में दलितों को कुचला गया

अरुण पाठक ने कहा कि इटावा में ट्रैक्टर से दलित भाइयों को कुचला गया। प्रतापगढ़ में भी दलितों के साथ अत्याचार किया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी योगी सरकार की तारीफ की है‌। उन्होंने कहा था कि काशीराम पार्क और दलितों की योजनाएं अच्छी तरह चल रही है। अखिलेश यादव अपने शासनकाल के दौरान हुई घटनाओं को भाजपा शासन कार्यकाल का बता रहे हैं।

क्या कहते हैं कि गोविंद नगर विधायक?

भाजपा विधायक गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी अखिलेश यादव को भूल जाने की बीमारी बताया है। उन्होंने कहा कि अपने शासनकाल को अखिलेश यादव याद करें। महिलाओं के साथ अत्याचार, चेन स्नेचिंग की घटनाएं आम हो गई थी। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया था।

2017 के पहले अपहरण बना उद्योग

विधान परिषद सदस्य ने कहा कि 2017 के पहले अपहरण उद्योग बन गया था। कानून व्यवस्था चरमरा गई थी। इसके बाद प्रदेश की जनता ने 2017 में सपा को नकार कर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता दी। आज योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। अपराधियों के मन में भय व्याप्त है। दलितों पर अत्याचार को देखना ही है तो ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक कर लें।

Updated on:
24 Oct 2025 09:18 pm
Published on:
24 Oct 2025 09:18 pm