कानपुर

CM योगी गंगा सफाई का दे रहे थे मंत्र, मंच पर बैठे-बैठे सो गए भाजपा सांसद

छत्रपति शाहूजी महाराज परिसर में सीएम की मौजूदगी में सोए सांसद, जाते-जाते सीएम दे गए समझाइश
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 1:12 PM IST
BJP MP Devendra Singh Bhole sleeping during CM Yogi Adityanath speech
CM योगी गंगा सफाई का दे रहे थे मंत्र, मंच पर बैठे-बैठे सो गए भाजपा सांसद

कानपुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को छत्रपत्रि शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर पर कई योजनाओं की जानकारी दी और समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किए। इसके बाद उन्होंने मां गंगा को स्वच्छ और स्वस्थ्य रखने के लिए मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों को मंत्र दे रहे थे। उसी दौरान अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले कुर्सी पर बैठे-बैठे सो रहे थे। मीडिया के कैमरों की नजर जैसे ही सांसद पर पड़ी वैसे मंत्री दारा सिंह ने उन्हें आवाज लगाकर जगा दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका था। वहीं पूरा नजारा सीएम की आंख के नीचे हुआ और उन्होंने इशारों-इशारों में सांसद को समझाइश दी। सीएम से नसीहत मिलने के बाद सांसद कुर्सी से उठे और पानी पीकर मुंह धुला और फिर मंच पर बैठ गए।
वीडियो बना किया वायरल
सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कानपुर पहुंचे और पौधरोपड़ कर अपना 46 वां जन्मदिन मनाया। शहर को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का तोहफा दिया। इसके बाद वह छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय गए और गंगा व पर्यावरण पर लोगों को जगारूक किया। सीएम के साथ मंच पर कई मंत्री, विधायक के साथ ही अकबरपुर से भाजपा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी बैठे थे। सीएम मंच पर गंगा सफाई को लेकर अधिकारियों व नेताओं के साथ चर्चा कर रहे थे, जबकि माइक पर भाषण गंगा बहरी दे रहे थे। उसी वक्त सांसद देवेंद्र सिंह भोले पंखे की हवा लेते हुए कुर्सी पर बैठे-बैठे सो रहे थे। पूरा प्रकरण का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में सांसद देवेंद्र सिंह सोते हुए दिख रहे हैं, वहीं सीएम दनके बगल में बैठे पूरा नजारा देख रहे थे और मंत्री दरा सिंह से इशारा कर सांसद को जगाने को कहा।
गर्मी के चलते आ गई झपकी
देवेंद्र सिंह भोले ने बताया कि गर्मी के चलते कुछ मिनट के लिए झपकी ली। हमने पूरा भाषण सीएम का सुना और गंगा के साथ आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सांसद ने कहा कि भाजपा नेता 24 में से 15 से 18 घंटे काम करते हैं। सुबह से लेकर देररात तक जनता के पास जाकर उसकी समस्याओं को निपटाते हैं। सांसद ने बताया कि वह सोमवार को देररात घर पहुंचे और महज दो घंटे सो पाए। सीएम की आगवानी के लिए हम पहले रेलबाजार गए और फिर अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। थकान के चलते नींद आ गई। इस पर ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए।
जुमले सुनते-सुनते थक गए हैं भाजपाई
कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ भी लिखे-लिखाए शब्द आमलोगों को सुनाते हैं। जनता पहले ही इनके जुमले सुन कर थक चुकी है। वहीं अब भाजपा के सांसद भी इनके भाषणों पर ध्यान नहीं देते। सपा नगर अध्यक्ष मुईन खान ने बताया कि सीएम गंगा की सफाई का संकल्प दिलवा रहे थे, वहीं उनके सांसद जी नींद का आनंद उठा रहे थे। भाजपा का असली चेहरा यही है, जो धीरे-धीरे कर जनता के बीच पहुंच रहा है। कब तक जुमलों के बल पर जनता को बरगलाते रहेंगे। भाजपा सांसद भी इनके जुमले सुन-सुन कर संभवता थक गए हो गए होंगे और इसी के चलते सोचा थोड़ा सो ही लूं।

Published on: