कानपुर

Weather Update Kanpur: मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बादल और गहराए तो हो सकती बारिश

Weather Update Kanpur उत्तर पश्चिम की तरफ से आने वाली शुष्क हवाओं के प्रभाव से ठंडक अब बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक चक्रवाती हवाओं का सिस्टम भी बन रहा है। इससे आसमान पर बादल और गहरे हो सकते हैं और तीन से चार दिन में हलकी बूंदाबांदी हो सकती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2021, 5:20 PM IST
Weather Update
Weather Update

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं के प्रभाव से मैदानी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने लगी है। इसके चलते दिन में धूप के साथ शीतलहर तो शाम और रात को गलन एहसास करा रही है। शीतलहर के चलते लोग अब दिन में भी ठंडक का एहसास कर रहे हैं। मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक आसमान में बादलों के होने से तापमान में कोई खास अंतर नहीं दिख रहा। लेकिन आगे के दिनों में कड़क ठंड (Cold Winter in Kanpur) पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल और गहराए तो बारिश होने की भी संभावना है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (CSA) के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्वी हिस्से में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हुआ है। हालांकि यह विक्षोभ अपेक्षाकृत कमजोर है, लेकिन बुधवार शाम से यह पश्चिमी हिमालय व उसके आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। आसमान पर बादल होने के कारण अभी पश्चिमी विक्षोभ का मैदानी इलाकों में ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। इसके चलते दिन व रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है।

सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक रहा, लेकिन बादलों के कारण मामूली बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। डा. पांडेय के मुताबिक राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में और मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग में एक चक्रवाती हवाओं का सिस्टम भी बन रहा है। इससे आसमान पर बादल और गहरे हो सकते हैं और अगले तीन से चार दिन में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Published on: