कानपुर

डबल पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: मौसम बदलेगा करवट, कड़ाके की ठंड के साथ बारिश का भी अलर्ट

Double Western Disturbance active मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 19 और 20 जनवरी को ताबड़तोड़ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगी। जिससे मौसम में उलटफेर होगा। ‌
2 min read
बारिश की संभावना फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Double Western Disturbance active मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 12 घंटे बाद 19 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके पीछे से एक और 21 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिसका असर गंगा के मैदानी भागों पर भी पड़ेगा। हिमालय पर्वत श्रृंखला पर बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है, जबकि कानपुर मंडल के जिले इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। जिससे धूप में भी नमी रहेगी। दिन का तापमान भी गिर सकता है। इस दौरान बारिश होने की संभावना है। ‌

डबल पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में परिवर्तन

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 19 जनवरी से 20 जनवरी के बीच घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान घना कोहरा, ठंडा दिन और शीत लहर चलने की संभावना है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। गंगा के मैदानी भागों में भी सुबह और रात में घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कानपुर मंडल में बादलों की आवाजाही के साथ उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति में भी कमी आएगी। जिस पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई पड़ेगा। रात, सुबह और शाम को गलन बनी रहेगी। कानपुर मंडल में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

हरदोई सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में हरदोई सबसे सर्द जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि फुरसतगंज का 3.7 और बाराबंकी, मेरठ और अयोध्या का चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां का तापमान 8 डिग्री से नीचे

इसके अतिरिक्त नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, शाहजहांपुर, बहराइच, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर इंडियन एयरपोर्ट, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, सुल्तानपुर का तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों का तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है, जिसमें बलिया, गाजीपुर, बनारस, चुर्क, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, उरई, इटावा, फतेहगढ़, और आगरा शामिल हैं।

अधिकतम तापमान इस प्रकार है

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में गाजीपुर का सबसे अधिक दर्ज किया गया है। गाजीपुर, सुल्तानपुर, और बाराबंकी का तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि नजीबाबाद का 21.6, मेरठ का 21.4, शाहजहांपुर का 21.4, बलिया का 21 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 20.2 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ का 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Updated on:
18 Jan 2026 10:38 pm
Published on:
18 Jan 2026 10:38 pm