25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव और उनके पिता पर बयान दिया, बताया- लाशे बिछाने वाले

Sakshi Maharaj said about Akhilesh Yadav and his father साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव और उनके पिता पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर अखिलेश यादव के पिता लाशें बिछाने की बातें करते थे।
2 min read
Google source verification
सांसद साक्षी महाराज फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Sakshi Maharaj said about Akhilesh Yadav and his father सांसद साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ जानती है कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर क्या कहा है। आज अयोध्या में भव्य गगनचुंबी राम मंदिर बनकर तैयार है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की देन है। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू संतों के साथ हो रही घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि भारत और हिंदुओं के कारण ही उन्हें आजादी मिली है। सांसद साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
और लाशें बिछाने की बात करते थे

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर को लेकर अखिलेश यादव और उनके पिता का रवैया कैसा था, यह सब जानते हैं। उन्होंने कहा था कि चाहे कितने हिंदुओं की लाशें बिछानी पड़ें, अयोध्या में मंदिर नहीं बनने देंगे। आज अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर बनकर तैयार है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की देन है।


बांग्लादेश में संतो पर अत्याचार निंदनीय

बांग्लादेश में हिंदू संतों के साथ हो रही मारपीट की घटना को साक्षी महाराज ने दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि भारत और हिंदुओं के कारण बांग्लादेश को आजादी मिली है और वहां पर इस तरह की घटनाएं शर्मनाक हैं। भारत सरकार पूरी घटनाओं पर नजर बनाए हुए है और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
माघ मेले में अच्छी व्यवस्था माघ मेले के दौरान गंगा में गिर रहे नालों के विषय में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि माघ मेला छोटे स्तर पर होता था, लेकिन इसे भी भव्य रूप देने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। उनका आश्रम घाट पर स्थित है और वहां से लगातार सूचनाएँ मिल रही हैं। काफी अच्छी व्यवस्था है। गंगा में गिर रहे गंदे पानी के संबंध में जिला स्तरीय बैठक में उठाते रहे हैं। आगे भी इसका ध्यान रखा जाएगा।

जनसंख्या नियंत्रण पर भी बोले

जनसंख्या नियंत्रण पर साक्षी महाराज ने कहा कि जगह सीमित है, जनसंख्या बढ़ती चली जा रही है। जनसंख्या नियंत्रण पर अंतिम निर्णय सरकार को लेना है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्नाव में खनन माफियाओं के खिलाफ उन्होंने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि चाहे सांसद हो या विधायक हो, या कोई बड़ा आदमी, किसी को भी भारत माता की छाती को छलनी करने का अधिकार नहीं दिया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग