Gold Price Gold Rate कानपुर में सोना और चांदी की कीमतों में आज गिरावट आयी है। जबकि कल दोनों धातुओं में वृद्धि दर्ज की गयी थी। दिसंबर माह के दूसरे दिन दोनों धातुओं की कीमतों में कमी आने के बाद ग्राहकों के लिए खरीददारी का अच्छा अवसर है। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक़ सोना चांदी में उतार चढ़ाव अभी बना रहेगा। वहीं कानपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 44,651 रुपये रहा।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. Gold Price कानपुर के सर्राफा बाजार में 1 दिसंबर को सोना और चांदी में वृद्धि के बाद 2 दिसंबर को दोनो धातुओं के दामों में गिरावट आई। कानपुर में आज सोने का भाव (Gold Rate Today) 48,710 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जबकि कल सोने का भाव (Gold Rate) 48,730 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा था। कल की अपेक्षा सोने में 20 रुपए की गिरावट हुई। वहीं आज चांदी का भाव (Silver Rate) 62,920 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। जबकि कल चांदी का भाव (Chandi Rate) 63,110 रुपये था। इस तरह चांदी में 190 रुपए की कमी आई है।कानपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 44,651 रुपये रहा। ज्यादातर सोने के गहने 22 कैरेट में बनते हैं। इसके आधार पर ही गहने की कीमत भी निर्धारित होती है।
गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है। सोना चांदी में उतार चढ़ाव अधिकांशतः देखने को मिलता है।
दरअसल भारत अपनी खपत का अधिकतर सोना विदेशों से आयात करता है। इसलिए वैश्विक गतिविधियों और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में उतार चढ़ाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयातक है। आभूषण उद्योग की मांग पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में सोना विदेशों से मंगाया जाता है। भारत में सालभर में करीब 800-900 टन सोने का आयात किया जाता है।