कानपुर

कानपुर सीएमओ विवाद: डॉ. हरिदत्त नेमी के हस्ताक्षर वाली फाइलों का निरीक्षण, लेखाधिकारी भी चर्चा में

Kanpur CMO controversy कानपुर में सीएमओ विवाद अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। डा. हरिदत्त नेमी ने 9 जुलाई को कुर्सी में बैठने के बाद तमाम फाइलों पर हस्ताक्षर किए थे। लेखाधिकारी का स्थानांतरण भी उन्होंने आपत्ति जताई थी। ‌अब फाइलों का निरीक्षण किया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2025, 10:37 AM IST
कानपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर उदयनाथ (फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब

Kanpur CMO controversy कानपुर में दो सीएमओ की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन के दबाव में पुलिस ने निलंबित सीएमओ को कार्यालय से बाहर कर दिया था। लेकिन इस दौरान उनके हस्ताक्षर युक्त फाइल चर्चा का विषय बन रहे हैं। वर्तमान सीएमओ डॉ उदयनाथ का कहना है कि निलंबित सीएमओ के कुर्सी पर बैठते ही कई नई चेहरे दिखाई पड़ने लगे। इस बीच लेखाधिकारी का स्थानांतरण पर भी चर्चा शुरू हो गई। जिसके स्थानांतरण को कैंसिल करने के लिए डॉक्टर हरीदत्त नेमी ने शासन को पत्र लिखा था। अब वर्तमान सीएमओ डॉक्टर उदयनाथ डॉक्टर हरिदत्त निमी के सिग्नेचर किए गए फाइलों का निरीक्षण कर रहे हैं। ‌

सीएमओ ने शासन को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश के कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर उदयनाथ ने 9 जुलाई के बाद के उन फाइलों का निरीक्षण किया। जिन पर निलंबित सीएमओ डॉक्टर हरी दत्त नेवी ने हस्ताक्षर किए थे। जिनमें एक फाइल लेखाधिकारी कृष्ण लाल वर्मा के स्थानांतरण को लेकर थी। डॉक्टर हरिदत्त ने शासन को पत्र भेज कर कृष्ण लाल वर्मा के स्थानांतरण को रोकने की मांग की। इसके अतिरिक्त कई अन्य फाइलों पर भी उन्होंने हस्ताक्षर किए।

लेखाधिकारी के लिए भी लिखा पत्र

वर्तमान सीएमओ डॉ उदयनाथ ने शासन को भी एक पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने डॉक्टर हरीदत्त नेमी के हस्ताक्षर युक्त पत्र को निरस्त करने का आग्रह की है। इसके साथ ही उन्होंने लेखाधिकारी कृष्ण लाल वर्मा को कानपुर कार्यालय से रिलीव कर दिया। जिनका स्थानांतरण इटावा किया गया है। इसके साथ थी डॉक्टर उदयनाथ ने उन फाइलों का भी निरीक्षण किया। जिन पर 9 जुलाई के बाद डॉक्टर हरी नेमी ने सीएमओ के अधिकार से हस्ताक्षर किए थे।

मिलने वालों के चेहरे भी चर्चा में

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 9 जुलाई को आने वाले डॉक्टर हरिदत्त नेमी से मिलने वालों के चेहरे भी चर्चा का विषय बना है । कोई पैर छू रहा है तो कोई फूल माला लेकर वेलकम करने आया। डॉ उदयनाथ ने कहा कि उन्हें पहले से ही मालूम था कि कानपुर में यह सब देखने को मिलेगा। फिलहाल वर्तमान सीएम क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण कर रहे हैं

Updated on:
12 Jul 2025, 10:37 AM IST
Published on: