कानपुर

कानपुर में एक परिवार के 3 लोगों की मौत, सास-बहू और 20 दिन के पोते की जान गई

पनकी थाना क्षेत्र के पनकी पड़ाव इलाके में रहने वाली शुक्ला परिवार के लिए दीपावली का त्योहार खुशियों की जगह मातम लेकर आया. एक ही परिवार के तीन सदस्य घर की छत के मलबे के नीचे दब गए. जैसे ही इसकी सूचना घर के अन्य सदस्यों को लगी कोहराम मच गया. आनंद-फानन में सीएससी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत्यु घोषित कर दिया. मरने वालों में एक वृद्ध महिल विनोदिनी कुमारी अंशिका शुक्ला और 15 से 20 दिन की मासूम बच्ची शामिल है.
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 10:31 AM IST
kanpur roof collapse 3 dead
kanpur roof collapse 3 dead

कानपुर के पनकी इलाके में मकान की छत ढहने से एक परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला, एक युवती और महज 21 दिन का नवजात मलबे में दब गए। दीपावली के दिन हुई इस घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है।

घटना पनकी थाना क्षेत्र के पनकी भौसिंह गांव की है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे मकान की छत अचानक ढह गई। उस वक्त तीनों उसकी चपेट में आ गए। छत गिरने के बाद घर में मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मृतकों की पहचान विनोदिनी कुमारी (70), पत्नी स्वर्गीय दयाशंकर शुक्ला, अंशिका शुक्ला (27), पत्नी हर्ष शुक्ला और 21 दिन के आरव शुक्ला के रूप में की है। आरव, हर्ष शुक्ला का बेटा था। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
8 Nov 2026, 10:31 AM IST
Published on: