कानपुर

कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज में छा गई दहशत, जब घूमते दिखाई दिया तेंदुआ, हॉस्टल में कैद हुए छात्र

कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज में रविवार रात करीब दो बजे सुरक्षाकर्मी द्वारा सीसीटीवी में एक तेंदुआ पार्क में घूमते दिखने पर हडकंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही डायरेक्टर ने तत्काल सभी लोगों से होस्टलों में अन्दर रहने के निर्देश दिए। वहीं विद्यालय के शिक्षक वन विभाग के कर्मियों के साथ तेंदुआ की तलाश में जुटे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2021, 1:28 PM IST
कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज में छा गई दहशत, जब घूमते दिखाई दिया तेंदुआ, हॉस्टल में कैद हुए छात्र
कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज में छा गई दहशत, जब घूमते दिखाई दिया तेंदुआ, हॉस्टल में कैद हुए छात्र

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. शहर के बीएसएसडी कॉलेज (VSSD College) में उस समय दहशत फैल गई। जब कालेज के रसायन विभाग के सुरक्षाकर्मी ने आधी रात के बाद सीसीटीवी कैमरे में एक तेंदुआ (Leopard in VSSD) कालेज में घूमते देखा। इस पर उसने तत्काल इसकी सूचना डायरेक्टर चतुर्वेदी को दी। डायरेक्टर ने तत्काल अलर्ट जारी किया और सभी लोगों को कमरों से बाहर न निकलने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नवाबगंज पुलिस को इसकी जानकारी दी। तेंदुआ घूमने की जानकारी होते ही छात्र-छात्राओं में भय व्याप्त हो गया। सभी हॉस्टल के कमरों में कैद हो गए। वहीं शिक्षक व अधिकारी फारेस्ट विभाग की मदद से तेंदुआ को पकड़वाने की कोशिश में जुटे हैं।

कानपुर के नवाबगंज में वीएसएसडी महाविद्यालय संचालित है, जिसमें हॉस्टल की भी सुविधा है। रोजाना की तरह छात्र-छात्राएं अपने हॉस्टल में और अधिकारी आवास पर थे। तभी रविवार तड़के करीब दो बजे रसायन विभाग में सुरक्षाकर्मी जब सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रहा था तभी उसे कैमरे के जरिए पार्क में एक बड़ा जानवर घूमता दिखाई दिया। यह नजारा उसके होश उड़ गए।

जब गार्ड ने कई बार रिकार्डिंग को रिप्लाई किया तो देखा कि घूमने वाला जानवर तेंदुआ है। पार्क में तेंदुआ आने की खबर तेजी से फैल गई। इससे सभी दहशत में आ गए। डायरेक्टर अविनाश के आदेश पर सभी हास्टलो में कैद हो गए। सुबह होते ही फारेस्ट विभाग की टीम कॉलेज पहुंची है और तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। कॉलेज के डॉयरेक्टर अविनाश चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुआ को तलाशने की कोशिश में फारेस्ट विभाग के लोग जुटे हैं।

Published on: