कानपुर

Weather prediction: 3 अप्रैल को सक्रिय हो रहा है ताजा पश्चिमी विक्षोभ, इन स्थानों में बारिश का अलर्ट

Rain alert, 3 April Fresh western disturbance active, rain alert in these places आईएमडी के अनुसार 3 अप्रैल को ताजा पश्चिम में सक्रिय होगा। जिसका असर देश के अन्य हिस्सों पर भी पड़ेगा। इन क्षेत्रों के लिए ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

2 min read
Apr 02, 2025

Rain alert, 3 April Fresh western disturbance active, rain alert in these places मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान तापमान भी बढ़ने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 3 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे हिमालय क्षेत्र का मौसम प्रभावित होगा।‌ इधर कानपुर मंडल के जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके विपरीत दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना जैसे राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना है।‌ तीन और चार अप्रैल को तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, 3 से 6 अप्रैल के बीच केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में तेज धूप निकलेगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 3 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। गुरुवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है।

Updated on:
02 Apr 2025 06:34 am
Published on:
02 Apr 2025 06:33 am
Also Read
View All

अगली खबर