
फोटो सोर्स- पत्रिका
Kanpur Lamborghini accident Police arrested Shivam Mishra: कानपुर लैंबॉर्गिनी दुर्घटना के मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए थे। दुर्घटना के बाद ही लैंबॉर्गिनी चर्चा में आ गई थी। शुरुआत में पुलिस ने मामले को लेकर काफी लापरवाही बरती। मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस ने मुकदमे में शिवम मिश्रा का नाम जोड़ा। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने बताया था कि लैंबॉर्गिनी शिवम मिश्रा ही चला रहा था और उसी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस कमिश्नर के बयान के बाद पुलिस पर दबाव बना और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू हुए।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ग्वालटोली थाना क्षेत्र में 8 फरवरी को लैंबॉर्गिनी कार ने 6 लोगों को कुचल दिया था। जिसमें सभी घायल हैं। शुरुआती लापरवाही के बाद पुलिस ने शिवम मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब पुलिस ने शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले शिवम मिश्रा के पिता के.के. मिश्रा ने ग्वालटोली थाना पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि लैंबॉर्गिनी उनका बेटा नहीं बल्कि ड्राइवर चला रहा था।
वकील के माध्यम से भी यह जानकारी दी गई कि लैंबॉर्गिनी ड्राइवर मोहन चला रहा था। बीते 12 फरवरी को ड्राइवर मोहन अदालत में सरेंडर करने गया, लेकिन अदालत ने यह कहते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी कि पुलिस रिपोर्ट में उसका नाम नहीं है। इधर पुलिस पर शिवम मिश्रा को गिरफ्तार करने का लगातार दबाव बन रहा था। अंततः पुलिस ने शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
12 Feb 2026 12:04 pm
Published on:
12 Feb 2026 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
