Young man murdered in love affair कानपुर में बीच सड़क पर चार लड़कों ने एक युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे लड़की का मामला बताया जाता है। अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि एक को गिरफ्तार कर लिया गया।
Young man murdered in love affair कानपुर में बीच सड़क पर एक युवक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मृतक परिजनों से बातचीत की गई। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे का कारण लड़की है। जिसके कारण दो ग्रुप में लड़ाई हुई है। मृतक परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। घटना रावतपुर थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाला टावर के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लकी अपने दोस्त के साथ पैदल मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था। उसकी मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया था। इसी बीच गोपाला टावर के पास रोहित चौहान, अंकुर, मोहित और अभय मौके पर आ गए। सभी ने लकी पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे लकी के परिजनों ने उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से उसे कार्डियोलॉजी भेज दिया गया। कार्डियोलॉजी में डॉक्टरों ने लकी को मृत घोषित कर दिया
अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि रावतपुर पुलिस को जानकारी मिली कि गोपाला टावर के पास कुछ लड़कों में लड़ाई हो रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखा। इस दौरान जानकारी हुई कि लकी और रिशु की मोटरसाइकिल में पेट्रोल खत्म हो गया था और दोनों पैदल जा रहे थे। इसी बीच दो मोटरसाइकिलों पर बैठकर चार अन्य लोग मौके पर आते हैं। जिनमें रोहित चौहान, अंकुर, मोहित और अभय की पहचान की गई है।
अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि चारों ने लकी के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से कार्डियोलॉजी ले जाया गया। कार्डियोलॉजी में डॉक्टरों ने लकी को मृत घोषित कर दिया। मृतक परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। शेष की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।