कानपुर

शिवपाल सिंह यादव का रामगोपाल यादव के बयान का समर्थन, वन नेशन वन इलेक्शन पर भी किया सवाल

Shivpal Singh Yadav supported the statement of Ram Gopal Yadav शिवपाल सिंह यादव ने वन नेशन वन इलेक्शन की उपयोगिता पर सवाल उठाया है। बोले यदि बीच में सरकार अल्पमत हो जाती है तो क्या चुनाव नहीं होगा? राहुल गांधी पर भी उन्होंने बड़ा सवाल किया है? बोले वह कांग्रेस के नेता है।
2 min read
अन्नपूर्णा आयुर्वेद की वर्षगांठ पर शामिल होने आए शिवपाल सिंह यादव

Shivpal Singh Yadav supported the statement of Ram Gopal Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इसमें काफी खामियां हैं। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में काफी बेईमानी हुई है। मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया गया है। प्रशासन और पुलिस का भरपूर प्रयोग किया गया। इलेक्शन कमीशन मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश करता है। सरकार मतदान को प्रभावित कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने पार्टी के नेता है। शिवपाल सिंह यादव कानपुर दौरे पर आए थे। जहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह विचार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने वन नेशन वन इलेक्शन के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकार अल्पमत में आ जाती है तो क्या चुनाव नहीं कराया जाएगा? इसमें और भी कई खामियां हैं। इसलिए सोच समझकर कदम उठाना चाहिए। चुनाव के वजह से विकास कार्य नहीं रुकते हैं। यदि सरकार चाहे तो विकास कार्य भी होता रहता है। उपचुनाव के दौरान काफी बेईमानी की गई। लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता है, बहुत बेईमानी हुई है। प्रशासन और पुलिस का प्रयोग किया गया। जिससे कि मतदाताओं को मतदान करने से रोका गया। लेकिन कानपुर की जनता ने नसीम सोलंकी के पक्ष में वोट दिया।

राम गोपाल यादव के बयान शिवपाल सिंह यादव ने समर्थन किया

रामगोपाल यादव ने कहा है कि राहुल गांधी इंडी गठबंधन के नेता नहीं है के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा बिल्कुल, राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेता है। पीडीए गठबंधन और समाजवादी पार्टी की वजह से सरकार घबराई हुई है। पीडीए गठबंधन आगे भी जारी रहेगा। शिवपाल सिंह यादव अन्नपूर्णा आयुर्वेद की 17वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।

Updated on:
14 Dec 2024 06:42 pm
Published on:
14 Dec 2024 06:42 pm