कानपुर

UP में इटावा, मेरठ सबसे ठंडा जिला, कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक, दक्षिण भारत में एंटी साइक्लोन

Etawah, Meerut coldest districts उत्तर प्रदेश में इटावा, मेरठ सबसे ठंडा जिला घोषित किया गया है। कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। अगले 48 घंटे में तापमान में और कमी होने की संभावना है। ‌

2 min read
Dec 25, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

Etawah, Meerut coldest districts मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में मेरठ और इटावा में कोल्ड डे घोषित किया गया है। मेरठ का तापमान 4.6 डिग्री और इटावा का 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बाराबंकी का 6.2, कानपुर नगर का 6.4 डिग्री और हरदोई का 7 डिग्री दर्ज किया गया है। ‌जबकि गोरखपुर का 7.5, आगरा का 7.6, अलीगढ़ का 7.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मुरादाबाद, बरेली, आजमगढ़, गाजीपुर, बनारस बीएचयू, बलिया को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- देर से मिला न्याय

एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि सुबह के समय बूढ़े, बुजुर्ग और बच्चे टहलने के लिए ना निकलें। कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक से लोगों की मौतें हो रही हैं। एयर क्वालिटी इंडेक्स बच्चों, बुजुर्गों और नागरिकों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से गंभीर स्थिति को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। खुले में कचरा जलाया जा रहा है। खुले में कचरा जलने से न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरा है बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान होता है।

उत्तर पश्चिमी हवाओं से कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं गंगा के मैदानी भागों पर अपना असर दिखा रही हैं, जिससे रात का तापमान लगातार गिर रहा है। अगले दो से तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। फिलहाल सुबह, शाम और रात का कोहरा, कुहासा, धुंध, प्रदूषण बना रहेगा। दिन में हवा की गति में वृद्धि हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्र से हो रही बर्फबारी का असर हवाएं अपने साथ लेकर आ रही हैं।

दक्षिण भारत में बन रहा एंटीसाइक्लोन

मध्य प्रदेश के नीचे वाले हिस्से, दक्षिण भारत में, एक एंटीसाइक्लोन बन रहा है। भूमध्य सागर में भी हलचल हो रही है। जिससे देश के कई हिस्सों में नमी बनी रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

इटावा में कोल्ड डे

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल के कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। अगले 24 घंटे में यदि तापमान गिरता है तो अति शीत दिवस की संभावना बढ़ जाएगी। शीत दिवस और अति शीत दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि जब रात का तापमान 4.5 डिग्री से कम हो और दिन का तापमान 10 डिग्री के नीचे हो तो वह शीत दिवस के रूप में जाना जाता है।

Updated on:
25 Dec 2025 06:23 pm
Published on:
25 Dec 2025 06:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर