कानपुर

Mausam update: बारिश होने की संभावना, सूरज की गर्मी में आएगी नरमी

मानसून आने के पूर्व बारिश की संभावना है। बताई जा रही है। लेकिन बादल धोखा देकर निकल जाते हैं। हल्की फुल्की बारिश से उमस बढ़ जाती है। और लोगों को परेशानी होती है। आज का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर बादल छाए रहेंगे। अब तो किसानों को भी बारिश का इंतजार है।

2 min read
Jun 23, 2022
Pattrika

अभी आसमान में बरसने वाले बादल नहीं आ रहे हैं। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी के बाद बादलों के बीच से आने वाली सूरज की किरने लोगों को और परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। दोपहर को बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। यही स्थिति उन्नाव की भी रहने की संभावना है। जहां न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस रहने की जानकारी मिल रही है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे. दोपहर को कम वर्षा हो सकती है। हवा लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में बारिश होने की संभावना है। हवा की अधिकतम गति 18 किलोमीटर रह सकती है। शाम को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आगामी 24 जून शुक्रवार को भी यही स्थिति रहने की संभावना है। जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम 33 डिग्री रह सकता है। हवा की रफ्तार लगभग 14 से 18 किलोमीटर के बीच रहेगी।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर तक हल्की फुल्की बारिश होने की भी जानकारी मिल रही है। हवा की गति लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। जबकि आगामी 24 जून शुक्रवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह बारिश की संभावनाएं बन रही है। जबकि हवा की गति लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। अब तो धान की फसल के लिए भी पानी की आवश्यकता पड़ रही है। किसान भी आसमान की तरफ देख रहा है।

Published on:
23 Jun 2022 09:04 am
Also Read
View All