कानपुर

युवक ने युवती पर किया सर्जिकल ब्लेड से हमला, लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kanpur News कानपुर में एक युवक ने युवती पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ हो गई। डीसीपी सेंट्रल घटना की जानकारी दी।
2 min read
पुलिस की ग्राफ्ट में आरोपी, फोटो सोर्स- कानपुर कमिश्नरेट पुलिस
फोटो सोर्स- कानपुर कमिश्नरेट पुलिस

Kanpur news, कानपुर में एक एकतरफा प्यार में युवक ने सर्जिकल ब्लेड से युवती पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर खड़े लोगों ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। परिजनों ने बताया कि 9 दिनों बाद युवती की शादी होने वाली है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने बताया कि दोनों युवक पहले से परिचित हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला नजीराबाद थाना क्षेत्र का है।

सर्जिकल ब्लेड से किया हमला

उत्तर प्रदेश के नजीराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया। बताया गया कि गोलू का युवती के घर में आना-जाना था, जिसने युवती से रेस्टोरेंट में चलकर खाना खाने के लिए कहा।‌ लेकिन शराब के नशे में होने के कारण युवती ने साथ चलने से इनकार कर दिया। इस पर गोलू ने युवती पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे युवती खून से लथपथ हो गई। मोहल्ले वालों ने गोलू की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलू को पकड़ लिया।

क्या कहते हैं डीसीपी सेंट्रल?

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़के ने एक लड़की पर हमला बोल दिया, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में जानकारी भी मिली कि लड़का और लड़की दोनों आपस में परिचित हैं। लड़की की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी।

दूसरी जगह शादी होने से नाराज था लड़का

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि जिसको लेकर लड़का नाराज हो गया और उसने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की के चेहरे पर चोटें आई हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर है।

Updated on:
29 Jan 2026 09:09 pm
Published on:
29 Jan 2026 09:07 pm