करौली

घर में सोते पिता-पुत्र को सांप ने डसा, दोनों ने तोड़ा दम

मांची गांव में रविवार देर रात घर में सोते समय सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत हो गई। परिजन दोनों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।

less than 1 minute read
Oct 14, 2024

करौली। मांची गांव में रविवार देर रात घर में सोते समय सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत हो गई। परिजन दोनों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। मृतक गांव मांची निवासी पुष्पेन्द्र (32) पुत्र मनोज सिंह व उसका पुत्र गर्वित (3) है।

परिजन नगेन्द्र सिंह ने बताया कि मार्बल कारीगर उनका भाई पुष्पेन्द्र अपने तीन वर्षीय पुत्र गर्वित के साथ रविवार रात को घर में सो रहा था। इस दौरान सर्प ने पिता-पुत्र को काट लिया। इस पर परिजनों ने रात करीब 2 बजे दोनों को मंडरायल रोड स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने गर्वित को जयपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। वहीं उपचाराधीन पुष्पेन्द्र सिंह ने भी सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। पिता-पुत्र की मृत्यु के बाद गांव में गमगीन माहौल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिवार में अब कमाने वाला कोई नहीं है। ऐसे में उन्होंने मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रशासन से मांग की है।

Published on:
14 Oct 2024 07:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर