करौली

Karauli News: 55 करोड़ की स्वीकृति के बाद भी सड़क निर्माण अधर में, हादसों को दावत दे रहे गहरे गड्ढे

Road Construction Delay: करौली से गंगापुर मार्ग पर सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हालांकि राज्य सरकार ने तालचिडा घाटी से धावाईकापुरा तक सड़क पुनर्निर्माण के लिए 55 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है, ताकि हादसों पर लगाम लग सके।

2 min read
Feb 24, 2026
करौली-गंगापुर मार्ग पर गड्ढे। फोटो: पत्रिका

Rajasthan PWD: गंगापुर मार्ग पर कस्बा शहर से धावाई के पुरा के मध्य सड़क पर बने गढ्ढे यातायात संचालन के नाम पर कोढ में खाज का काम कर रहे है। राज्य सरकार ने इस रोड के पुननिर्माण को लेकर तालचिडा घाटी से उपखण्ड की सीमा पर स्थित धावाईकापुरा गांव तक 55 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी की गई है।

लेकिन कई माह पूर्व सड़क निर्माण को लेकर टेण्डर आदि प्रक्रियांए पूरी होने के बाद भी आज तक राज्य सरकार की ओर से कार्य आदेश की स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है। जबकि संबंधित विभागीय अधिकारियों ने कार्य आदेश को लेकर सरकार के पास कई महिने पहले पत्रावली भिजवाई हुई है।

ये भी पढ़ें

Holi 2026: होली पर 4 दिन की छुट्टी, राजस्थान की इन टॉप डेस्टिनेशन पर मनाएं रंगों का जश्न

पेचवर्क के लिए नहीं मिला बजट

दरअसल राज्य सरकार की ओर से सड़क निर्माण की स्वीकृति जारी होने के कारण इस बार विभाग के पास पेचवर्क व मरम्मत के लिये कोई बजट का आवंटन नहीं किया गया है। जिसकी वजह से खास कर कस्बा शहर से आगे उपखण्ड की सीमा के पास तक सड़क में कई गहरे गढ्ढे पड़ गए है।

हो रही दुर्घटनाएं

खास कर कस्बा शहर से तीन किलोमीटर आगे पढ़ने वाले दोनों घुमावों पर ही दूर तक सड़क क्षतिग्रस्त होकर उसमें गहरे गड्ढे पड गए है। जिसकी वजह से उक्त दोनों ही स्थानों पर लोग आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे है। सोमवार को उक्त घुमाव पर बामनवास निवासी मोटरसाईकिल सवार गोविंद महावर दुर्घटना का शिकार हो गया।

सड़क से गुजर रहे कस्बा शहर के ग्रामीणों ने उसे उठा कर प्राथमिक इलाज के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय सही प्रकार से गढ्ढे दिखाई नहीं देने की वजह से अब तक कई वाहन पलट कर दुर्घटना का शिकार हो चुके है।

प्रशासन ने दिया आश्वासन

ग्राम पंचायत कस्बा शहर के सरपंच राजेन्द्र सिंह, पूर्व वार्ड पंच केदार सिंह बैस, मदन सिंह बैस आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन सहित विभागीय उच्च अधिकारियों से आमजन की आवागमन की समस्या से सरकार को अवगत कराते हुए शीघ्र कार्य आदेश जारी करवा कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा कर आमजन को आवागमन की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

इस सम्बन्ध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव मीना का कहना है कि उक्त सड़क निर्माण को लेकर सरकार द्वारा कार्य आदेश जारी नहीं किया है, जारी होते ही शीघ्र निर्माण की कार्यवाही की जावेगी। वहीं आमजन की यातायात सुविधा को देखते हुए क्षतिग्रस्त सड़क में पडे गहरे गढ्ढों को समतल करने की विभागीय स्तर पर शीघ्र कार्यवाही की जावेगी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा में उठा लिव-इन और लव मैरिज का मुद्दा, भागकर शादी करने वालों पर सख्त कानून की मांग

Published on:
24 Feb 2026 07:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर