करौली

MBBS स्टूडेंट मोनिका मीणा की उड़ीसा में मौत, झरने में पैर फिसलने से हुआ हादसा; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

करौली की एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा की झरने में नहाने के दौरान मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 3:24 PM IST
monika MEENA
Photo- Social Media

उड़ीसा प्रांत के संबलपुर जिले में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही आमकाजाहिरा गांव की एक छब्बीस वर्षीय छात्रा की झरने में नहाने के दौरान शनिवार दोपहर पैर फिसलने से मौत हो गई। पाल पंचायत के आमकाजाहिरा गांव निवासी मृतक छात्रा मोनिका मीणा के पिता अध्यापक चेतराम मीणा व पूर्व सरपंच कमल प्रसाद मीणा ने बताया कि उसकी पुत्री मोनिका पिछले चार वर्ष से उड़ीसा प्रांत के संबलपुर में गुरला मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। मेडिकल कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

वह शनिवार दोपहर 2 बजे अपने सहपाठियों के साथ संबलपुर से 40 किलोमीटर दूर जूजूमोरा वाटरफॉल पर नहाने गई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में चली गई। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इसके साथ ही उसके सहपाठी दिल्ली के संदीपपुरी निवासी एक लड़के की भी मौत हो गई।

करीब 1 घंटे में एनडीआरएफ की टीम ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। छात्रा की मौत से गांव में कोहराम मच गया। मृतक छात्रा की मां सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक छात्रा चार बहन भाइयों में सबसे बड़ी थी। उसका शव रविवार रात तक पहुंचने की संभावना बताई गई थी।

Updated on:
28 Jul 2025, 3:24 PM IST
Published on: