23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में बना कम दबाव क्षेत्र ‘राजस्थान’ में दिखाएगा खेल, अगले 4 दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के आस-पास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 28 Jul 2025, 2:39 PM IST

rajasthan heavy rain

Photo- Patrika Network

Rain Alert: राजस्थान में में कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मध्यप्रदेश के आस-पास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटो में दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी, अत्यंत भारी बारिश (Very Heavy Rain) दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश (Rajasthan Rain) रामगंज मंडी, कोटा में 242 mm दर्ज की गई है।

टोंक जिले के हिसामपुर में कई कॉलोनियां टापू बन गई हैं। घरों में पानी घुस गया है। चित्तौड़गढ़ के राणा प्रताप सागर बांध के 6 गेट रविवार की देर रात ढाई बजे खोलने पड़े। इससे पहले अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया गया था।

अजमेर में बड़ा हादसा टला

अजमेर शहर में सोमवार सुबह से रिमझिम और कभी तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण सड़कों पर पानी बह रहा है। अजमेर के रामनगर स्थित बांडी नदी की दीवार गिरी। बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अभी फिलहाल सुरक्षा दीवार के आस-पास जिला प्रशासन नगर निगम की ओर से बलिया व सीमेंट के कट्टे लगाकर रास्ते को बंद किया जा रहा है।

भीलवाड़ा जिले में बीते 15 घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे आसपास के इलाकों में पानी भर गया। तिलस्वा तीर्थ में बाढ़ के हालात हो गए हैं। इसके चलते प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर मौजूद है।

कोटा बैराज के 12 गेट खोले

कोटा के रामगंज मंडी में रविवार रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक तेज बारिश का दौर चला। चंबल के कैचमेंट एरिया में पानी की अच्छी आवक के चलते कौटा बैराज के सुबह 7 बजे 12 गेट खोले गए। पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में 242 mm मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश का पानी रोसली, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कुदायला और सांडपुरा गांव सहित कई इलाकों में घुस गया।

चित्तौड़गढ़ में रविवार देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। सुबह 8 बजे तक जिले में सर्वाधिक बारिश निंबाहेड़ा में 117 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा बेगूं में 80, रावतभाटा और भदेसर में 70-70, डूंगला में 67, बड़ीसादड़ी में 52, चित्तौड़गढ़ शहर में 41 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

11 जिलों में छुट्टी घोषित

प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। इनमें झालावाड़, कोटा, चित्तौड़गढ़, टोंक, भीलवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, धौलपुर, सलूम्बर, बांसवाड़ा, अजमेर शामिल हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक और भीलवाड़ा के कुछ भागों में 28-29 जुलाई को भारी, अतिभारी व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

30-31 जुलाई को भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, सवाई माधोपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, ब्यावर, डीडवाना - कुचामन, नागौर और टोंक में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने तथा बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर, अजमेर, भीलवाड़ा, ब्यावर, डीडवाना - कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, सवाई माधोपुर के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर 1 अगस्त को जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में भारी बारिश की गतिविधियों में 2 अगस्त से कमी दर्ज होने तथा कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।