
एआई तस्वीर
Rajasthan Highway Project भजनलाल शर्मा ने जयपुर-किशनगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के 89.785 किलोमीटर लंबे खंड के लिए 910.90 करोड़ रुपए की लागत से छह लेन उन्नयन की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि जयपुर-किशनगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के 89.785 किमी लंबे खंड के लिए 910.90 करोड़ रुपए की लागत से छह लेन उन्नयन की स्वीकृति मिली है, जिसमें फ्लाईओवर और सर्विस रोड का निर्माण भी शामिल है। इससे यात्रा समय आधा रह जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन सरकार की शक्ति का प्रमाण है, जो राजस्थान की जनता को निरंतर सौगात दे रही है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मोदी और गडकरी का हृदय से आभार, जिनके अथक प्रयासों से ‘नए राजस्थान’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर बताया कि राजस्थान के जयपुर और अजमेर जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के जयपुर-किशनगढ़ (लंबाई 89.785 किमी) खंड के फ्लाईओवर और सर्विस रोड के निर्माण सहित छह लेन उन्नयन के लिए 910.90 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृति दी गई है।
इस कॉरिडोर को आंशिक रूप से एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे वाहनों की औसत गति बढ़ाने और यात्रा समय को मौजूदा 2 घंटे से लगभग 1 घंटे कम करने में मदद मिलेगी। स्थानीय यातायात का पृथक्करण, दोनों ओर सर्विस रोड और फ्लाईओवर का प्रावधान सुरक्षा बढ़ाने में भी सहायक होगा। दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मृत्यु की संख्या को कम करने के लिए इस खंड पर मौजूदा टकराव बिंदुओं का भी समाधान किया जाएगा।
Published on:
14 Mar 2026 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
